How To Boost Immunity: सितंबर के आखिर महीने में वायरल और डेंगू का कहर बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें। यहां हम आपको इसी के लिए कुछ टिप्स देंगे।
How To Boost Immunity: सितंबर के आखिर में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। कभी धूप, कभी बारिश और उमस से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इस दौरान मच्छरों की संख्या भी ज्यादा रहती है, जिससे डेंगू का खतरा बना रहता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का असर जल्दी दिखता है। ऐसे में सिर्फ दवा पर निर्भर रहने की बजाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है।
खान-पान में सुधार, पर्याप्त पानी पीना, नींद पूरी करना और कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप वायरल और डेंगू से बचाव की तैयारी कर सकते हैं। यहां हम कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन बुखार तेज होने या लक्षण बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
2 of 6
इम्यूनिटी मजबूत कैसे करे?
- फोटो : freepik.com
1. गिलोय और तुलसी का काढ़ा
सितंबर में वायरल से बचने के लिए गिलोय और तुलसी सबसे असरदार मानी जाती हैं। एक गिलास पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते, छोटा टुकड़ा गिलोय, थोड़ा अदरक और 2-3 काली मिर्च डालकर 5 मिनट उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर गुनगुना पिएं। दिन में एक बार ही काफी है। ज्यादा काढ़ा पीने से पेट में गर्मी हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में लें।
विज्ञापन
3 of 6
इम्यूनिटी मजबूत कैसे करे?
- फोटो : Adobe Stock
2. विटामिन C वाले फल रोज खाएं
विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी का बेस है। आंवला, संतरा, मौसंबी, नींबू और कीवी में विटामिन C भरपूर होता है। रोज सुबह एक आंवला या एक संतरा खाने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। फलों को जूस की बजाय सीधा खाना ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इससे फाइबर भी मिलता है।
4 of 6
इम्यूनिटी मजबूत कैसे करे?
- फोटो : Adobe stock
3. हल्दी वाला दूध और पौष्टिक खाना
रात में सोने से पहले हल्दी वाला गुनगुना दूध पिएं। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। खाने में दाल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, अंडा और दही शामिल करें। ज्यादा तेल, मसाला और बाहर का जंक फूड अवॉइड करें क्योंकि इससे पाचन बिगड़ता है और इम्यूनिटी कमजोर होती है।
विज्ञापन
5 of 6
इम्यूनिटी मजबूत कैसे करे?
- फोटो : Adobe stock
4. पर्याप्त पानी और हाइड्रेशन
वायरल और डेंगू में शरीर में पानी की कमी बहुत जल्दी होती है। दिन में 7-8 गिलास सादा पानी जरूर पिएं। साथ में नारियल पानी, नींबू पानी, सत्तू या घर की दाल का पानी ले सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा चाय-कॉफी से बचें। सही हाइड्रेशन से थकान कम होती है और शरीर टॉक्सिन बाहर निकाल पाता है।
डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। कूलर, गमले और टंकी में पानी जमा न होने दें। दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। शाम के समय मच्छरदानी, रिपेलेंट क्रीम या ऑल-आउट का इस्तेमाल करें। अगर 2 दिन से ज्यादा तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, बदन में दर्द या शरीर पर लाल निशान दिखें तो खुद से दवा न लें, तुरंत डॉक्टर से मिलकर प्लेटलेट जांच कराएं।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।