फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने के लिए करें बस ये तीन काम

Mon, 17 Jun 2019 09:19 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
stomach pain woman - फोटो : Social Media
बदलती लाइफस्टाइल और काम के चक्कर में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। लगभग 70 फीसदी लोग पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं। इसकी वजह से पेट दर्द, सिर दर्द या फिर मन भारी लगने लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
ajwain - फोटो : file photo
आमतौर पर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में हींग, अजवाइन और काला नमक मिलाकर पीते हैं। इस घरेलू नुस्खे से परेशानी उस वक्त तो ठीक हो जाती है, लेकिन अगर आप इस समस्या का पर्मानेंट इलाज करना चाहते हैं तो इन बातों का ख्याल रखना जरूरी है...
विज्ञापन

3 of 5
family lunch
1. घर का खाना खाएं
अगर आप काम की व्यस्तता की वजह से बाहर का खाना खाने के लिए मजबूर हैं तो कम से कम मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो होटल का खाना पौष्टिक नहीं होता, ना ही वे साफ-सफाई से बनाए जाते हैं। ऊपर से उन्हें पकाने में इस्तेमाल हुए तेल और मसालों की वजह से खाना पचने में मुश्किल होता। कब्ज की वजह से ही पेट में गैस बनने लगता है। 

4 of 5
सांकेतिक चित्र
2. दवाइयां
अगर एंटीबायोटिक दवाइयां लेते हैं, तो यह भी एक वजह है पेट में गैस बनने की। दरअसल, इन दवाइयों का साइडइफेक्ट यह होता है कि इससे पेट की पाचन शक्ति दुरुस्त रखने वाले 'गुड बैक्टेरिया' की तादाद कम हो जाती है। इस वजह से खाना पूरी तरह पच नहीं पाता। पेट साफ ना होने के चलते गैस्ट्रिक से जूझना पड़ता है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि वह आपकी परेशानी दूर करने का उपाय बता सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eating food - फोटो : file photo
3. खाना चबाकर खाएं
जल्दबाजी में अक्सर लोग खाना बिना अच्छी तरह चबाए निगल जाते हैं। फिर शरीर के लिए इन्हें पचाने में काफी वक्त लग जाता है। ऐसे में पेट में गैस बनने लगता है। इसलिए जब भी खाना खाएं अच्छे से चबा-चबाकर ही खाएं। कभी भी यह काम हड़बड़ी में ना करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें