फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में खाना नहीं पचता और रहती है कब्ज तो करें ये काम, आपको फौरन मिलेगा आराम

Sun, 16 Jun 2019 10:11 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कब्ज
गर्मियों में अक्सर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। खाना भी नहीं पचता है। जो लोग दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं उनके साथ यह समस्या ज्यादा होती है। गर्मी के चलते भूख कम लगती है और पेट की तमाम समस्याएं घेरने लगती हैं। ऐसे में आपको कई तरह की सावधानी बरतने की जरूरत होती है। गर्मियों में गरिष्ठ भोजन की जगह हमेशा सुपाच्य भोजन लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। फास्ट फूड और बाहर का खाना, मिर्च-मसालेदार खाना एकदम त्याग देना चाहिए। गर्मियों में खिचड़ी, दही, लौकी की सब्जी, तौरई की सब्जी और दाल लेनी चाहिए। अगर आप मांसाहारी हैं तो गर्मियों में मांस खाना कम कर देना चाहिए, क्योंकि इससे आपको पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं गर्मियों में क्या खाना चाहिए और कब्ज से कैसे बचना चाहिए...
 
विज्ञापन

2 of 6
कब्ज
गर्मियों में हल्का और कम खाना खाना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या नहीं होगी। आप ज्यादा मात्रा में फल और हरी सब्जियां खाएं। दो रोटी से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। जूस,  छाछ और दही जितना हो सके उतना लेना चाहिए। इससे शरीर में तरलता आती है और खाना भी आसानी से पचता है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या हो रही है और कब्ज से भी परेशान हैं तो पपीते का सेवन करें। खरबूज और तरबूज का सेवन करें। सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं।
 
विज्ञापन

3 of 6
कब्ज की समस्या
गर्मियों में खाना कम और सलाद ज्यादा खाएं। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया सही रहेगी।  आप खीरा, टमाटर और प्याज का सलाद खाएं। दिनभर में ज्यादा पानी पीएं।  सुबह उठते ही कम से कम चार गिलास पानी जरूर पिएं। गर्मियों में राजमा की सब्जी कम खाएं।
 

4 of 6
अपच - फोटो : getty images
अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कत होती है तो सुबह घूमने जरूर जाएं। योगा से लेकर एक्सरसाइज अवश्य करें। रात को कम मात्रा में खाना खाएं। संभव हो तो रात में सिर्फ तरल पदार्थ खाएं और खाने के बाद आधे घंटे तक जरूर टहले। ब्रेड, पास्ता, मैगी और बर्गर आदि खाने से बचें। साबुत अनाज लें। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और आसानी से पचता भी है।
विज्ञापन

5 of 6
नींबू पानी - फोटो : Getty Images
कब्ज दूर करने के लिए सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहद
रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। नियमित इसका सेवन करें आपको कब्ज नहीं होगी। इसके अलावा रात में हरड़ या त्रिफला का सेवन कुनकुने पानी के साथ करें, इससे आपकी कब्ज दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें