फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Fasting Rules: गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान

Thu, 19 Mar 2026 08:09 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips For Pregnant Women While fasting: अगर आप गर्भवती हैं और नवरात्रि के व्रत रखने का सोच रही हैं तो कुछ चीजों का खास ध्यान रखें। ताकि आपका व्रत भी सफल हो और आपको कोई दिक्कत भी न हो।
विज्ञापन
1 of 6
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान - फोटो : अमर उजाला
Tips For Pregnant Women While fasting: 19 मार्च यानि की आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। लेकिन अगर आप गर्भवती हैं, तो व्रत रखने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। 

हम आपको ऐसी सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को अतिरिक्त पोषण और ऊर्जा की जरूरत होती है, ऐसे में लंबे समय तक भूखा रहना या सही डाइट न लेना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। 

पर, अगर आप सही तरीके से डॉक्टर की सलाह लेकर व्रत रखती हैं तो आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और कुछ आसान लेकिन जरूरी सावधानियों को अपनाएं। यहां इसके लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान - फोटो : freepik.com
डॉक्टर से सलाह जरूर लें
 
  • गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था होती है, ऐसे में व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। 
  • डॉक्टर आपकी हेल्थ, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन लेवल और बच्चे की ग्रोथ को ध्यान में रखकर बताएंगे कि आपको व्रत रखना चाहिए या नहीं। 
  • अगर आपकी प्रेग्नेंसी हाई-रिस्क है, तो डॉक्टर व्रत न रखने की सलाह भी दे सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान - फोटो : adobestock
लंबे समय तक भूखे न रहें
 
  • व्रत के दौरान हर 2-3 घंटे में कुछ हल्का जरूर खाएं, जैसे फल, दूध, दही या ड्राई फ्रूट्स।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक खाली पेट रहना सही नहीं होता, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है। 
  • इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेचैनी हो सकती है। 
  • बीच-बीच में हल्का खाना खाने से शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहेगी और आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगी।

 

4 of 6
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान - फोटो : adobestock
हाइड्रेशन का खास ध्यान रखें
 
  • गर्भावस्था में पानी की कमी होना मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
  • व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। 
  • बीच-बीच में नारियल पानी, ताजा जूस, छाछ या नींबू पानी भी ले सकती हैं।
  •  हाइड्रेटेड रहने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और चक्कर या थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान - फोटो : Adobe
संतुलित फलाहार लें
 
  • अक्सर लोग व्रत में सिर्फ आलू या तली-भुनी चीजें खाते हैं, जो प्रेग्नेंसी में सही नहीं है। 
  • आपको ऐसा फलाहार लेना चाहिए जिसमें पोषण भरपूर हो। 
  • केला, सेब, दही, मखाना, साबूदाना खिचड़ी, और सिंघाड़े के आटे का चीला आप खा सकती हैं। 
  • इससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन्स मिलते हैं, जो बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि व्रत के समय रखना चाहिए इन चीजों का ध्यान - फोटो : adobestock
ज्यादा थकान से बचें
 
  • प्रेग्नेंसी में वैसे भी शरीर जल्दी थक जाता है, इसलिए पर्याप्त आराम करना जरूरी है। 
  • कोशिश करें कि भारी काम न करें और बीच-बीच में आराम लेते रहें। 
  • अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी है, ताकि शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहें।



नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें