महिलाओं की तरह पुरुष भी फिट रहना पसंद करते हैं। जो लोग मोटे होते हैं वो पतले तो जो पतले होते हैं वो मोटा होना चाहते हैं। यहां मोटे होने से मतलब हेल्दी होना है ना कि सिर्फ पेट का फूलना। अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
बढ़ाना चाहते हैं वजन, ये टिप्स हैं मददगार
2 of 6
- मर्दों को दिन में तीन बार से ज्यादा भोजन करना चाहिए। अगर आपकी पाचन शक्ति अच्छी है तो दिन में पांच बार खाना खा सकते हैं। भोजन में ज्यादा कैलोरी वाले फूड्स लें। आप चाहें बीच-बीच में तो पीनट बटर और केले ले सकते हैं।
विज्ञापन
बढ़ाना चाहते हैं वजन, ये टिप्स हैं मददगार
3 of 6
- आप नाश्ते में तीन अंडों का ऑमलेट, ब्राउन ब्रेड मक्खन के साथ, भुने आलू, पनीर के पीस और संतरे का जूस या सूप ले सकते हैं।
- अगर मांसाहारी हैं तो रात के खाने में मीट, चिकन खाएं या चाहें तो आलू का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा हरी सब्जियों का भी खूब सेवन करें।
बढ़ाना चाहते हैं वजन, ये टिप्स हैं मददगार
4 of 6
- शरीर में पेय पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए खूब सारा पानी और फलों का जूस पिएं।
- चिकन, मीट खाने से वजन जल्दी बढ़ता है। अगर आप ये नहीं खाते तो गेहूं के बिस्किट, रोटी, दालें, पनीर, बाजरे की रोटी आदि खाएं।
विज्ञापन
बढ़ाना चाहते हैं वजन, ये टिप्स हैं मददगार
5 of 6
- सूखे मेवे के सेवन से वजन बढ़ता है। इसके अलावा गुड़ भी लाभकारी होता है।
- आपको भोजन में कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इसके अलावा व्यायाम भी करें और आठ घंटे की नींद लें। अगर आप इससे कम नींद लेते हैं तो व्यायाम करने के बाद आपकी मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता और इसका कोई फायदा नहीं रहता।