फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से वजन घटाने में मददगार हैं ये तीन ड्रिंक्स, हफ्ते भर में कम होगा वजन

Mon, 08 Apr 2019 06:56 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आजकल के लाइफस्टाइल व खराब खान-पान के चलते हर कोई मोटापे का शिकार होता जा रहा है। साथ ही बढ़ते वजन से भी लोग परेशान हैं। मोटापे के साथ-साथ बढ़ते वजन को रोकने के लिए तरह-तरह के तरकीब अपनाते हैं कोई खाना ही छोड़ देता है? लेकिन वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना कोई विकल्प नहीं है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। लेकिन अगर आप जल्द वजन घटाना चाहते हैं तो ये तीन ड्रिंक्स आपके लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दालचीनी चाय
कई लोग मोटापे को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि मोटापा केवल ग्रीन टी से कम हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। वजन घटाने के लिए ग्रीन टी के अलावा दालचीनी भी एक बेहतर विकल्प है। दालचीनी अलग-अलग स्वास्थ्य लाभकारी गुणों से भरपूर होती है। दालचीनी अलग-अलग एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुणों से भरी हुई है। सोते वक्त चाय की तरह इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा। दालचीनी की चाय को शहद के साथ मिलाकर पीने से ज्यादा फायदा होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप उबलते पानी और एक चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होगी। उन्हें एक साथ मिलाएं और इसे लगभग बीस मिनट के लिए रहने दें। सोने से पहले कम से कम आधे घंटे पहले एक कप दालचीनी की चाय पीएं। 

4 of 5
मेथी का पानी
कई लोग मेथी का इस्तेमाल केवल खाना बनाने के दौरान करते हैं जबकि मेथी और अन्य चीजें के लिए भी गुणकारी होती है। मेथी का इस्तेमाल वजन घटाने में किया जा सकता है। मोथी का नियमित रूप से सेवन करने पर वजन करने में मदद मिलता है। मेथी एक बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और पाचन तंत्र को सही बनाता है। मेथी का पानी बनाने के लिए पहले आप एक कप में पानी उबालें और मेथी के बीज को पीसकर उसमें डाल दें। कम से कम तीन से पांच मिनट तक फिर ढक कर रख दें और फिर छलनी से पानी को छान कर पी लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और जुखाम में बेहद अच्छा व नेचुरल उपचार है। कैमोमाइल टी से न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि ब्लोटिंग को भी काफी हद तक कम करता है। सोने से पहले एक कप गर्म कैमोमाइल चाय आपको आराम की नींद दिलाने में मदद कर सकती है।  कैल्शियम, पोटैशियम और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर कैमोमाइल शरीर को डिटॉक्स करने की क्षमता से विषाक्त पदार्थों और शरीर के अंदर जमे अतिरिक्त पानी से छुटकारा दिलाता है। 

आपके लिए
आजकल के समय में वजन घटाने व चर्बी कम करने के लिए बाजार में कई सारी दवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में आप किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल करने से बचें। पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें उसके बाद दवाओं का सेवन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें