इस 'वर्ल्ड हेल्थ डे' पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्सरसाइज रुटीन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसका उद्देश्य विश्व स्वास्थ दिवस पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ की महत्ता उजागर करना था। ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में जाहिर है दीपिका जिम में कितनी मेहनत करती होंगी।
विज्ञापन
2 of 4
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया कि, “Happy World Health Day! PS: physical & mental.” दीपिका अपनी फिट बॉडी के लिए भी जानी जाती हैं। साथ ही, मानसिक स्वास्थ को लेकर भी पिछले कई सालों से लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
स्वास्थ सिर्फ शरीर से संबंधित नहीं है बल्कि मानसिक रूप से स्वास्थ होना भी बेहद जरुरी है। कुछ सालों पहले दीपिका डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। जिसके बाद उनकी मां उज्जला ने ध्यान दिया कि दीपिका के साथ कुछ ठीक नहीं है। दीपिका की मां उन्हें अपनी सायकोलॉजिस्ट दोस्त के पास ले गयीं। जिसके बाद डॉक्टर ने बताया कि, दीपिका कई दिनों से व्याकुलता (एंग्जायटी) और डिप्रेशन से जूझ रही हैं।
हालांकि, अपने परिवार की मदद से दीपिका सफलतापूर्ण डिप्रेशन से बहार निकल सकीं। उनका एक एनजीओ भी है, जो डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। जिसका नाम लिव लव लाफ है। वो कभी भी इस मुद्दे के बारे में बोलने से नहीं चूकती और दूसरों को जागरूक करती हैं।