फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूथब्रश करते समय भूलकर भी ब्रश को न करें गीला, वरना दांत हो सकते हैं खराब

Tue, 22 Jan 2019 08:21 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टूथब्रश
दिन की शुरुआत में सबसे पहला काम हमारा ब्रश करना होता है। हर कोई चाहता है कि उसके दांत साफ और स्वस्थ रहें। हर दिन ब्रश करने के बावजूद बहुत सारे लोगों के दांत स्वस्थ नहीं होते। कितने सारे लोग हैं जो ब्रश ठीक से करना तक नहीं जानते हैं। कुछ लोग ब्रश करने से पहले टूथब्रश को गीला करते हैं, तो कुछ टूथपेस्ट लगाने के बाद ब्रश को गीला करते हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है कि आखिर ब्रश को गीला कब करते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 5
toothbrush
डेंटिस्ट ल्यूक थोर्ले ने मेट्रो यूके को बातचीत के दौरान बताया कि टूथब्रश को कभी भी गीला नहीं करना चाहिए। ब्रश को गीला करने से टूथपेस्ट का असर कम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
brushing
वहीं, इसी संबंध में डेंटिस्ट डॉ. राहा सेपेहर ने कहा कि अगर आपको ब्रश गीला करना पसंद है तो आप उसे मामूली सा गीला कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने पूरी तरह गीला करने से मना किया। उनका कहना है कि ज्यादा पतले टूथपेस्ट से ब्रशिंग की दक्षता कम हो जाती है और यह आपके दांतो के लिए भी अच्छा नहीं होता है।

4 of 5
toothbrush
कुछ लोग ब्रश करने के बाद अच्छे से कुल्ला नहीं करते हैं। अगर आपके मुंह से अच्छी तरह से टूथपेस्ट नहीं निकलेगा तो यह भी आपके दातों को नुकसान पहुंचा सकता है। डेंटिस्ट डॉ. राहा ने यह भी बताया कि ब्रश करने के बाद पानी लेकर अच्छे से कुल्ला करना चाहिए जिससे आपके दांतो में टूथपेस्ट के अवशेष अंदर न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brushing
डेंटिस्ट डॉ. राहा का कहना है कि अगर आप टूथब्रश को उस पर लगे बैक्टीरिया निकालने के लिए गीला करते हैं तो इसे गीला करने की बजाय टूथब्रश कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ब्रश को गीला करना एवॉइड करें और ब्रश के कवर को भी समय-समय पर बदलते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें