फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में भूलकर भी रजाई के अंदर मुंह ढककर ना सोएं, सुबह उठते ही शरीर पर दिखेगा ये बुरा असर

Mon, 21 Jan 2019 05:37 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sleeping
अगर आप भी सर्दियों में रजाई या कंबल के अंदर मुंह ढककर सोते हैं तो अब सावधान हो जाएं।आपका ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।यह बात सुनकर आपको हैरानी जरूर हो सकती है क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग सोते समय ऐसा ही कुछ करते हैं। आइए जानते हैं आपका ऐसा करना आपके लिए आखिर क्यों है बेहद खतरनाक।    
विज्ञापन

2 of 6
headache
अगर आप सर्दियों में मुंह ढककर सोते हैं तो ऐसा करने से आपको सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं आपकी इस आदत की वजह से आप कई और जैसे सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आना, सीने में भारीपन भी महसूस कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अगर सुबह उठते ही आपको भी कुछ ऐसा ही महसूस होता है तो डॉक्टरों की इस सलाह पर अमल करें। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में हमेशा अपने कमरे को खुला रखना चाहिए।

4 of 6
डॉक्टर की मानें तो रजाई, कंबल से मुंह ढक कर सोने से दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है।जिसकी वजह से सिरदर्द, जी मचलाना और अन्य तरह की दिक्कतें व्यक्ति को महसूस होने लगती हैं।हालांकि यह समस्या एक दो दिन में ठीक भी हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
sleeping
जो लोग सर्दियों में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में हीटर, ब्लोअर जलाकर सोते हैं, उन्हें अक्सर सिरदर्द, चक्कर आना, सांस फूलने जैसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए हमेशा कोशिश करें कि कमरे में वेंटिलेशन बना रहें। इसके अलावा कोशिश करें कि हमेशा बंद कमरों में ही हीटर चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां पहले ही सुस्त रहती हैं।चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में बुजुर्गों की आंते आसानी से सिकुड़ जाती है।सर्दी का हमला दिल और दिमाग के साथ ही गुर्दे और लीवर पर भी होने लगता है।ऐसे में तला, भुना, मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचता है।इसके कारण उल्टी और दस्त शुरू हो जाते है।यह स्थिति गुर्दों के लिए काफी गंभीर मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें