Tips for Healthy Lifestyle: अब तनाव जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। तनाव व अवसाद की स्थिति चिंता के कारण उत्पन्न होती है। तनाव का असर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर होता है। तनावग्रस्त व्यक्ति के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिलता है जैसे, उदास रहना, परेशान होना, चिड़चिड़ापन या अधिक गुस्सा आना। चूंकि अवसाद या तनाव की स्थिति अब सामान्य हो चुकी है। ऐसे में लोग इसके लक्षणों पर अधिक ध्यान नहीं देते। समय के साथ तनाव बढ़कर गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है और मानसिक बीमारियों का कारण बनता है। हालांकि जीवन में कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर तनावमुक्त रहा जा सकता है और चिंता को काम किया जा सकता है। आइए जानते हैं तनाव को काम करने के तरीके और तनाव के कारण शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।