फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट बने रहने के लिए इन 5 हेल्दी डिशेज को ब्रेकफास्ट में करें शामिल

Tue, 02 Apr 2019 10:30 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि सुबह नाश्ता करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ हमें स्वस्थ रखता है बल्कि कई बड़ी बीमारियों से बचाता भी है। सुबह नाश्ता करने से दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ नाश्ता दिन की महत्वपूर्ण शुरूआत है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपका सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
अंडे का सैंडविच
अगर आप अंडा खाते हैं तो सुबह में नाश्ते के दौरान अंडे का सेवन जरूर करें। इसका सेवन करने से शरीर की स्टेमिना बढ़ती है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंडा हमारे मसल्स को मजबूत बनाता है। इसलिए नाश्ते के तौर पर अंडे का सैंडविच खा सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह नाश्ते में फलों का भी सेवन कर सकते हैं। नाश्ते के दौरान सेब, केला, अनार, संतरा आदि फलों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ओट्स
ओट्स घुलनशील फाइबर युक्त होता है, जिसके जरिए आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों के संक्रमण के समय को बढ़ाने और ग्लूकोज अवशोषण को कम करने में मदद करता है। एक स्वस्थ नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है। 

4 of 5
वेजिटेबल जूस
सब्जियों का जूस पीना स्वास्थ्यवर्धक है। सब्जियों को रस के रूप में सेवन करने पर शरीर पोषक तत्वों को बहुत बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। सुबह के नाश्ते में एक ग्लास वेजिटेबल जूस आपको ऊर्जा से भर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लो कैलोरी ब्रेकफास्ट
लो कैलोरी ब्रेकफास्ट के लिए मैक्सिकन खाना सबसे सही माना गया है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा और वसा की मात्रा बहुत कम होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें