फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: अच्छी नींद के लिए जरूर अपनाएं ये आठ टिप्स, सोने से पहले करें ये काम

Tue, 29 Jun 2021 05:28 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


सोना हर किसी को पसंद होता है और यह इंसान के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी भी है। अगर व्यक्ति ठीक से सोएगा नहीं यानी नींद पूरी नहीं होगी तो तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पर्याप्त नींद नहीं लेने से याददाश्त घटना, फैसले लेने की क्षमता कम होना और मोटापा बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि शुरुआत में लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में किसी गंभीर परेशानी की वजह बन सकते हैं। कोरोना के इस दौर में तो नींद से जुड़ी समस्याएं और भी बढ़ी हैं। रिसर्च बताती है कि कोरोना से ठीक हुए कई मरीजों को नींद से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए वयस्कों को रोजाना सात से आठ घंटे जरूर सोना चाहिए। आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए सोने से पहले किन नियमों का पालन करना जरूरी है... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स 
  • सोने से दो घंटे पहले चाय-कॉफी न पिएं 
  • रात में भारी भोजन न करें 
  • सोने से पहले धूम्रपान तो भूलकर भी न करें 
  • सोने से दो घंटे पहले मोबाइल या टीवी न देखें 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • सोने के लिए एक बिस्तर और जगह तय रखें और वहां अन्य कोई भी काम, जैसे खाना या पढ़ाई न करें 
  • बार बार अगर बाथरूम जाने की समस्या है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें 
  • अगर आपको शुगर या ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो उसकी दवाएं समय पर जरूर लेते रहें  
  • रोजमर्रा के कामकाज में एक तय रूटीन का पालन करें, यानी सोने से लेकर उठने और व्यायाम का समय निर्धारित करके रखें 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • हाल ही में अमेरिका में नींद से संबंधित एक अध्ययन किया गया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि सोने के समय के करीब संगीत सुनना नींद के लिए हानिकारक हो सकता है, यानी संगीत आपकी नींद में खलल डाल सकता है। इस अध्ययन से संबंधित नतीजों को 'साइकोलॉजिकल साइंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अच्छी नींद के लिए सेहतमंद आहार भी बहुत जरूरी होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि रात में सोने से एक-दो घंटा पहले केला, केसर दूध, गर्म दूध, हल्दी दूध और जायफल आदि का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये अनिद्रा की समस्या को दूर भगाने और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें