फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह खुद को फिट रखने के लिए पसीना बहाते हैं टाइगर श्रॉफ, आप भी लें फिटनेस टिप्स

Fri, 10 May 2019 09:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपने पसंदीदा हीरो या हीरोइन का स्टाइल तो आप खूब फॉलो करते होंगे। ऐसे लाखों लोग भी हैं जो अपने पसंदीदा एक्टर के फिटनेस रूटीन से काफी प्रभावित होते हैं लेकिन क्या आप खुद को फिट रखने के लिए उनकी तरह मेहनत करते हैं या ये जानते हैं कि अपनी बॉडी मेंटेन रखने के लिए वो कितनी मेहनत करते हैं? बॉलीवुड के डांसिंग स्टार, मस्कुलर बॉडी, खतरनाक स्टंट के लिए मशहूर अभिनेता टाइगर श्रौफ का फिटनेस रूटीन ऐसा है जिसे जानकार हैरानी तो होगी लेकिन आप अगर टाइगर से प्रभावित हैं तो उनका 'फिटनेस मंत्र' भी फॉलो करें ताकि आप भी चुस्त दुरुस्त रह सकें। 

 
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर रेगुलर वर्कआउट करते हैं और तरह-तरह की टेक्नीक, एक्सरसाइज को कंबाइन करते हैं. वो डांस और मार्शल आर्ट के साथ कार्डियो करते हैं, वेट ट्रेनिंग के जरिए मांसपेशियों की स्ट्रेंथ पर फोकस करते हैं। हालांकि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट इसका सबूत हैं साथ ही वर्कआउट और इसके फायदे को साबित भी करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ के एक्सरसाइज रूटीन में किकबॉक्सिंग भी शामिल है। इस हाई एनर्जी वर्कआउट में मार्शल आर्ट की कई टेक्नीक शामिल होती हैं। कैलोरी और फैट बर्न करने का ये एक अच्छा तरीका है। ये सिर्फ शारीरिक मजबूती के लिए ही नहीं बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कारगर है। इससे तनाव घटाने और कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। 
 

4 of 5
- फोटो : Instagram
जिम्नास्टिक लचीलेपन और हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इससे अपर बॉडी की ताकत बढ़ती है और बैलेंस, पावर, कंट्रोल, स्फूर्ति में सुधार होता है.श्रॉफ हर दिन वर्कआउट करते हैं और कम से कम 2 घंटे जिम्नास्टिक और मिक्स्ड मार्शल आर्ट को देते हैं। ये कैलोरी बर्न करने का बेहतरीन तरीका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट लिफ्टिंग से शरीर की ऊपरी हिस्से की शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। श्रॉफ के वेट ट्रेनिंग में डंबल, बारबेल और रिवर्स कर्ल सहित बीसेप कर्ल शामिल है। बेंच प्रेस, पुल अप्स और पुल डाउन्स भी उनके वर्कआउट का एक खास हिस्सा है। टाइगर  वह अपने शरीर के हर अंग पर खास ध्यान देते हैं और हाथ-पैर की एक्सरसाइज कई बार करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें