फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thyroid Alert: इन 5 चीजों के सेवन से बढ़ जाता है हाइपोथायरायडिज्म का जोखिम, डॉक्टर ने दी ये बड़ी सलाह

Fri, 09 Jan 2026 07:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Foods Affecting Thyroid: थायराइड एक सामान्य बीमारी है लेकिन अगर इसपर ध्यान न दिया गया तो ये काफी गंभीर हो सकता है और कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में खानपान में कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
Thyroid Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में थायराइड की समस्या एक आम बीमारी बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ हेल्दी दिखने वाली चीजें ही आपके थायराइड हार्मोन के काम में बाधा डाल सकती हैं? हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण वीडियो साझा करते हुए चेतावनी दी है कि खाने-पीने की पांच बड़ी गलतियां आपको हाइपोथायरायडिज्म का शिकार बना सकती हैं। 

डॉक्टर सोलंकी के अनुसार जब हम कुछ खास खाद्य पदार्थों का गलत तरीके से या कच्चा सेवन करते हैं, तो वे शरीर में थायराइड हार्मोन के एक्शन को ब्लॉक करने लगते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन बढ़ने, थकान और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। 

थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित करती है, लेकिन गलत आहार इसे सक्रिय होने से रोकता है। डॉक्टर ने स्पष्ट किया है कि आहार में बदलाव करके इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं वे कौन से पांच फूड्स हैं जिन्हें डॉक्टर ने थायराइड का दुश्मन बताया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
कच्ची क्रूसिफेरस सब्जियां
अक्सर लोग वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों का सलाद खाते हैं। डॉक्टर शालिनी के अनुसार इन सब्जियों को कच्चा खाना थायराइड के लिए खतरनाक हो सकता है।

इनमें 'ग्वाइट्रोजेन्स' होते हैं जो आयोडीन के अवशोषण को रोकते हैं। इन्हें हमेशा अच्छी तरह पकाकर या उबालकर ही खाएं, जिससे इनके हानिकारक तत्व निष्क्रिय हो जाएं और थायराइड ग्रंथि पर बुरा असर न पड़े।

ये भी पढ़ें- Cervical Cancer: इस बीमारी से हर 8 मिनट में एक महिला की हो जाती है मौत, एम्स में करा सकती हैं फ्री में जांच
विज्ञापन

3 of 6
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
सोया उत्पाद
सोया चंक्स, टोफू और अन्य सोया उत्पादों को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों के लिए यह हानिकारक हो सकते हैं। सोया में मौजूद 'आइसोफ्लेवोन्स' थायराइड हार्मोन के उत्पादन में हस्तक्षेप करते हैं।

खासकर कच्चा सोया या इसका अत्यधिक सेवन हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो सोया उत्पादों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें- Cancer Risk: ब्रेस्ट कैंसर से बचना है? डॉक्टर ने बताए इसके दो शॉर्टकट, आप भी जान लीजिए

4 of 6
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
जंक और प्रोसेस्ड फूड
बेकरी आइटम्स, पैकेट स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड थायराइड के बड़े दुश्मन हैं। डॉक्टर सोलंकी ने बताया कि इनमें मौजूद ट्रांस फैट और प्रिजर्वेटिव्स शरीर में इंफ्लेमेशन यानी सूजन बढ़ाते हैं। यह सूजन इम्यूनिटी पर बुरा असर डालती है, जिससे थायराइड ग्रंथि की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। स्वस्थ थायराइड के लिए पैकेट बंद फूड्स को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर करना ही बेहतर है।
विज्ञापन

5 of 6
संतुलित मात्रा में चीनी का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
आयोडीन और चीनी
आयोडीन थायराइड के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अति नुकसानदेह है। जरूरत से ज्यादा आयोडीन या आयोडाइड साल्ट का सेवन थायराइड फंक्शन को ब्लॉक कर सकता है।

इसी तरह अत्यधिक चीनी, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है, जो सीधे थायराइड हार्मोन के मार्ग को बाधित करता है। चीनी का सेवन कम करके आप अपने थायराइड को फिर से सक्रिय बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर की सलाह और संतुलित जीवनशैली
डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी का यह परामर्श उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो थायराइड की दवाओं के बावजूद सुधार महसूस नहीं कर रहे हैं। अपने आहार में इन पांच चीजों को संतुलित करें और कच्ची सब्जियों के बजाय पका हुआ भोजन अपनाएं।

नियमित व्यायाम और सही खान-पान ही थायराइड को नियंत्रित करने की असली कुंजी है। ध्यान रखें छोटी-छोटी सावधानियां आपको जीवनभर दवाओं के बोझ से बचा सकती हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें