फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: शरीर में ऐसे लक्षणों का मतलब ठीक से काम नहीं कर रही है थायरॉइड ग्रंथि, तुरंत हो जाइए सावधान

Sun, 06 Feb 2022 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
थायरॉइड डिस्फंक्शन के संकेत - फोटो : iStock
शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हार्मोन और पोषक तत्वों का संतुलन ठीक रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। इसमें होने वाली अधिकता या कमी के कारण शरीर में कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। थायरॉइड ऐसी ही एक दिक्कत है। थायरॉइड ग्रंथि की शिथिलता के कारण थायरॉइड नामक हार्मोन का उत्पादन प्रभावित हो जाता है, जिसके कारण लोगों में यह समस्या बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आनुवंशिकी, जीवनशैली, आहार जैसे कई कारणों से इस तरह की दिक्कत हो सकती है। इसके कारण चिंता, चिड़चिड़ापन और घबराहट का अनुभव होने, सोने में परेशानी, वजन घटने, मांसपेशियों में कमजोरी और कंपकंपी जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं। 

अध्ययनों से पता चलता है कि थायरॉइड डिस्फंक्शन की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करती है। इस बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। सभी लोगों को थायरॉइड डिसफंक्शन के संकेतों पर ध्यान रखना चाहिए, जिससे समस्या को बढ़ने से पहले ठीक करने के उपाय किए जा सकें। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ शुरुआती संकेतों के बारे में जानते हैं जिनके आधार पर पता लगाया जा सकता है कि  थायरॉइड ग्रंथि में कुछ गड़बड़ चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
थायरॉइड डिस्फंक्शन के पाचन संबंधी लक्षण - फोटो : Pixabay
पाचन संबंधी समस्याएं
क्या आपको भी अक्सर कब्ज की दिक्कत बनी रहती है? तो जरूरी नहीं यह पेट की समस्या के कारण हो रहा हो, थायरॉइड ग्रंथि की शिथिलता के कारण भी इस तरह की समस्या हो सकती है। थायरॉयड ग्रंथि में खराबी या इसके सामान्य कामकाज प्रभावित होने का असर पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है जिसके कारण कब्ज की दिक्कत हो सकती है। यही कारण है कि लगातार कब्ज की समस्या को गंभीरता से लेने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

3 of 5
वजन में परिवर्तन को न करें अनदेखा - फोटो : iStock
वजन का अचानक से बढ़ना या कम होना
वजन में होने वाला परिवर्तन शरीर में होने वाली कई तरह की समस्याओं का संकेत हो सकता है। अपने वजन में अचानक आए बदलाव को नज़रअंदाज न करें क्योंकि यह थायरॉइड डिसफंक्शन का संकेत हो सकता है। अचानक वजन बढ़ना, हाइपोथायरायडिज्म का एक सामान्य संकेत है। थायरॉइड के कारण लोगों को मेटाबॉलिज्म की समस्या हो सकती है जो कैलोरी-बर्निंग प्रक्रिया को बाधित करता है। इसके कारण वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

4 of 5
ठंड लगने की समस्या - फोटो : Pixabay
अधिक ठंड लगने की दिक्कत
थायरॉइड डिसफंक्शन, कैलोरी बर्निंग की प्रक्रिया में बाधा बन सकती है जिससे शरीर का वजन बढ़ाने और सामान्य से अधिक ठंड लगने की दिक्कत होती है। अगर आपको भी पिछले कुछ समय से असामान्य रूप से ठंड लग रही है, तो अपने थायरॉयड की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासिक धर्म में अनियमितता की समस्या - फोटो : Pixabay
मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं
मासिक धर्म चक्र में बदलाव को बहुत गंभीरता से लिए जाने की आवश्यकता होता है, यह शरीर में कई तरह की अंतर्निहित समस्याओं का संकेत हो सकता है। शरीर में मामूली स्तर की विसंगतियां भी, नियमित चक्र को प्रभावित कर सकती हैं। थायरॉयड ग्रंथि में होने वाली समस्याओं के कारण भी मासिक धर्म में अनियमित, भारी प्रवाह जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि आपमें भी ऐसी दिक्कतें लगातार बनी रहती हैं तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें