pregnancy while putting makeup
- फोटो : daily mail
प्रेग्नेंसी में एंटी-एजिंग क्रीम नहीं!
प्रेग्नेंट महिलाओं को कोई भी चीज सोच-समझकर इस्तेमाल करनी चाहिए। विशेषकर कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल में उन्हें खास सावधानी बरतनी होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस दौरान महिलाओं को एंटी-एजिंग क्रीम, एक्ने क्रीम, हेयर रिमूवल क्रीम के साथ तेज परफ्यूम इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। इनमें कुछ ऐसे केमिकल होते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके होने वाले बच्चे पर भी इसका नकारात्मक असर हो सकता है। वहीं केमिकल युक्त परफ्यूम की तेज खुशबू से गर्भ में पल रहे बच्चे पर खराब असर पड़ता है।