फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में कम करना है मोटापा तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय, पैसे भी बचेंगे और तोंद भी अंदर हो जाएगी

Fri, 06 Dec 2019 11:12 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोटापा
अगर आप अपना मोटापा घटाना चाहते हैं और बढ़ी तोंद को हफ्ते भर में भीतर करना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं। दरअसल घरेलू नुस्खों के जरिए बिना किसी साइड इफेक्ट के आप अपना वजन कम कर सकते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि मोटापा आजकल गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। मोटापे की वजह से लोगों को कई जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-से हैं यह तरीके जिसके जरिए आप अपनी तोंद अंदर कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
मोटापा
सुबह गुनगुना पानी पिएं 
सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।  इससे न केवल आपका वज़न कम होगा बल्कि यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालने में सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 4
obesity
आंवले का जूस पिएं
अगर आपको अपनी तोंद भीतर करनी है और मोटापा घटाना है तो आप आंवले का जूस पिएं। क्योंकि आंवले को सुपरफुड की श्रेणी में रखा जाता है और इसे सेवन से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आंवले में हाई प्रोटीन और विटामिन सी की मात्रा होती है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और पोलीफैनॉल की मात्रा  होती है जो कि टॉक्सीन से लड़ती है और वजन कम होता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
Obesity
दिनभर एक जगह न बैठें
लगातार ज्यादा देर तक बैठने से भी वजन बढ़ जाता है। अगर आपका काम ज्यादा देर तक बैठने का है तो आपको हर 1 घंटे के बाद करीब 3-5 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी आंखो को ठंडे पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें