एलर्जी कोई नई या फिर एक जैसी बीमारी नहीं है। यह बिल्कुल सामान्य चीज है। किसी को धूप से एलर्जी होती है तो किसी को पानी से। किसी को धूल से एलर्जी होती है तो किसी को शोर से। अलग-अलग लोगों को अलग-अलग चीजों से एलर्जी हो सकती है। जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि कुछ लोगों को कंडोम से भी एलर्जी होती है। क्या आपको भी है? आइए, जानते हैं इसके लक्षण और कारणों के बारे में:
2 of 6
Condom
- फोटो : Social Media
कुछ पुरुषों को कंडोम इस्तेमाल करने से खुजली या जलन की समस्या होती है। वहीं, महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। ब्रांड या फ्लेवर बदलने के बाद आपकी एलर्जी ठीक होने का मतलब है कि एलर्जी कंडोम नहीं, बल्कि कंडोम बनाने में यूज होने वाले लुब्रिकेंट की वजह से थी।
3 of 6
condom
कुछ महिलाओं को कंडोम की वजह से वजाइना संबंधी एलर्जी या समस्या हो सकती है, जैसे- सूजन आना, डिस्चार्ज होना, जलन होना, इचिंग होना और सेक्स में अरुचि। वहीं, कुछ महिलाओं को किसी भी कंपनी या फ्लेवर के कंडोम से दिक्कत या एलर्जी नहीं होती।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कंडोम से होने वाली एलर्जी का एक बड़ा कारण लुब्रिकेंट होता है। हर तरह का लुब्रिकेंट हर किसी को सूट नहीं करता। अगर कई प्रकार के लुब्रिकेंट वाले कंडोम इस्तेमाल करने के बावजूद आपको महिला या पुरुष को एलर्जी हो रही है तो फिर इसका कारण लेटेक्स हो सकता है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अब प्रश्न उठता है कि ये लेटेक्स क्या है? लेटेक्स वह रबर है, जिससे कंडोम बनाया जाता है। यह स्किन के लिए होती तो बहुत सेफ है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी होती है। कई बार होता ये है कि सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद आपको दिक्कत आ सकती हैं।
सेक्स में रुचि कम होना, किसी तरह की एलर्जी होना, संबंध बनाने समय यौनांग में खुजली या दर्द होना जैसी समस्याएं एक, दो से ज्यादा बार और लगातार हो रही हों, तो आपको यौन रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। डॉक्टर आपको कंडोम की जगह गर्भनिरोधक के दूसरे तरीके भी सुझा सकते हैं। ऐसे में इन मामलों में डॉक्टर से खुलकर बात करना श्रेयस्कर होता है।