कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी से लड़ने के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच देश भर में सैनिटाइजेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। सैनिटाइज करने के कई नए तरीके और उपकरण सामने आ रहे हैं। इस बीच शोधकर्ताओं ने अल्ट्रावायलेट लाइट से लैस एक ऐसा पोर्टेबल रैकेट तैयार किया है, जिसके इस्तेमाल से खाने के सामान, ई-कॉमर्स पैकेट, चाबी, करंसी नोट से लेकर वाहनों तक को कीटाणु मुक्त किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस रैकेट के इस्तेमाल से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी मदद मिलेगी।