कमर दर्द की समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान रहता है और उसे दूर करने के लिए न जाने कितनी चीजों का भी इस्तेमाल करता है। लेकिन अब आपकी इस कमर दर्द की समस्या से छुटकारा कोई ट्यूब या दवाई नहीं बल्कि एक खास अंडरवियर दिलाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे कमर दर्द को छूमंतर करेगा ये अनोखा अंडरवियर।
विज्ञापन
2 of 5
फिटनेस
इस खास अंडरवियर की खोज अमेरिका में वैंडरबिल्ट विश्वविद्यालय के इंजीनियरों ने की है। इस अंडरवियर से कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
फिटनेस
इस अंडरवियर को बायोमेकैनिक्स और वियरएबल तकनीक से तैयार किया गया है। वियरएबल तकनीक एक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक यंत्र होता है जिसे शरीर पर पहना जा सकता है। इसमें कपड़ों के दो हिस्से होते हैं जिनका इस्तेमाल सीने और पैरों के लिए किया जाता है।
4 of 5
फिटनेस
ये कपड़े नायलॉन कैनवास, पॉलिस्टर और कई किस्म के कपड़ों से बने होते हैं। दोनों हिस्से कमर के बीच में मजबूत पट्टियों से जुड़े होते हैं और कमर के निचले हिस्से पर प्राकृतिक रबड़ के टुकड़े लगे होते है।
यह यंत्र इस तरह बनाया गया है कि व्यक्ति को जब इसकी जरूरत हो तभी वह इसका इस्तेमाल कर सकता है और बाकी समय इस अंडरवियर को वो ऐसे भी पहन सकता है।