फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्ना के टीकों में जल्द ही दिखेंगे ये दो बदलाव, जाने क्या होगा इसका असर?

Fri, 02 Apr 2021 06:00 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vaccine Company Moderna - फोटो : Instagram
दुनियाभर में इस समय कोरोना के वैक्सीन के तेजी से निर्माण और लोगों को समुचित आपूर्ति कराने की रेस देखने को मिल रही है। कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका देने और आपूर्ति को सुचारू रखने के उद्देश्य से अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मॉडर्ना के कोविड-19 टीके में दो बदलावों को मंजूरी दी है। इन बदलावों के बाद अब वैक्सीन की हर शीशी में पहले से ज्यादा खुराक आ सकेंगी। यहां आपको बता दें कि अमेरिकी बायोटेक कंपनी ने मॉडर्ना वैक्सीन तैयार किया है। कंपनी ने जल्द ही इन बदलावों को प्रयोग में लाने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
किन बदलावों को दी गई है मंजूरी
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा किए गए बदलावों में सबसे पहले  नई शीशियों को मंजूरी दी गई है। इन शीशीयों में अब 10 की जगह 15 खुराक वैक्सीन आ सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक इससे आपूर्ति मजबूत होगी और टीकाकरण की रफ्तार में भी तेजी देखने को मिलेगी।  इसके अलावा, नियामकों ने कहा कि प्रदाता शुरुआती 10 खुराक वाली शीशियों से सुरक्षित तरीके से 11 खुराक निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
corona vaccine - फोटो : ANI
जल्द प्रयोग में लाए जाएंगे बदलाव के नियम
मॉडर्ना ने एक बयान में कहा कि वह आने वाले दिनों में 15 खुराक वाली शीशियों की आपूर्ति शुरू कर देगी। इसके अलावा कंपनी ने एफडीए को एक आंकड़ा सौंपा है जिसमें यह दिखाया गया है कि विभिन्न प्रकार की सुइयों का इस्तेमाल कर प्रत्येक शीशी से कितनी खुराक प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter.com/JoeBiden
टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर 
अमेरिका में करीब 10 करोड़ लोगों को टीका दिया जा चुका है। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि हम मई के अंत तक सभी वयस्कों के लिए पर्याप्त टीका उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी इच्छा जताई थी कि कार्यालय में उनके शुरुआती 100 दिनों में 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना के टीके लगा दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें