Foods That Increase Heart Disease: आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां (हृदय रोग) सिर्फ बुढ़ापे या पारिवारिक इतिहास तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि युवा भी बड़ी संख्या में इनकी चपेट में आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण हमारी आधुनिक जीवनशैली और अनजाने में खाए जा रहे वो खाद्य पदार्थ हैं जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं और जिन्हें अक्सर 'धीमा जहर' कहा जाता है।
ये चीजें तुरंत बीमार नहीं करतीं, लेकिन धीरे-धीरे हमारी धमनियों को सिकुड़ती हैं, रक्तचाप बढ़ाती हैं और वजन बढ़ाती हैं, जो सब मिलकर दिल को कमजोर करते हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि सिर्फ तला हुआ भोजन ही खतरनाक है, लेकिन प्रोसेस्ड फूड्स में छिपी हुई चीनी और नमक की मात्रा हमारी सोच से कहीं ज्यादा हानिकारक होती है।
दिल की बीमारी का खतरा कम करने के लिए आपको डॉक्टर या लैब टेस्ट की नहीं, बल्कि अपनी रसोई और डाइनिंग टेबल पर नजर रखने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ चीजों का सेवन करने से आपके दिल को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।