डॉ. आर्यभट्ट साधु
एमडी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम्स
देश इस समय कोरोनावायरस की दूसरी लहर के गंभीर चपेट में है। ऐसे समय में जरूरी हो जाता है कि हम सब उन सभी नियमों का सख्ती से पालन करें जो हमें संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं, जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना और हाथों को समय-समय पर साफ करते रहना आदि। इसके बादजूद अगर आपको संक्रमण का संदेह है तो इसके शुरुआती लक्षणों का पता लगाकर आप दूसरों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं।
शुरुआत में कोरोनोवायरस के लक्षणों का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि कोविड-19 और सामान्य सर्दी और फ्लू के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं। आइए सर्दी-जुकाम के ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जानते हैं जिनसे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपको कोरोनावायरस का संक्रमण है या नहीं।
विज्ञापन
2 of 7
कोविड-19 का सर्दी जुकाम
- फोटो : Pixabay
सामान्य और कोविड-19 के दौरान होने वाला सर्दी जुकाम
डॉ. आर्यभट्ट साधु के मुताबिक सामान्य और कोविड-19 के दौरान होने वाला सर्दी जुकाम, दोनों ही एक ऐसे वायरस के संपर्क में आने के कारण होता है जो हमारे ऊपरी श्वसन पथ को प्रभावित करता है। यह वायरस छींक और खांसी के दौरान निकलने वाली ड्रॉपलेट के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
विज्ञापन
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि दोनों प्रकार के वायरस अलग-अलग हैं और विभिन्न लक्षणों को जन्म देते हैं। आम सर्दी की तुलना में, कोविड-19 के लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं साथ ही इसका इक्यूवेशन पीरियड अधिक होता है।
4 of 7
सूखी खांसी आने पर हो जाएं सावधान
- फोटो : Social Media
सूखी खांसी
कोरोना वायरस से संक्रमितों को होने वाली खांसी सामान्य तौर पर सूखी होती है। रिपोर्ट बताते हैं कि शुरुआती दिनों में कोविड-19 के लगभग 59 से 82 फीसदी रोगियों को सूखी खांसी का अनुभव होता है। सूखी खांसी का सीधा सा मतलब है कि आपकी खांसी से कफ या बलगम नहीं निकल रहा है। वहीं साधारण सर्दी और फ्लू के दौरान होने वाली खांसी के साथ बलगम आता है।
विज्ञापन
5 of 7
खांसी के साथ कहीं सांस तो नहीं फूल रही
- फोटो : Social Media
सूखी और लगातार खांसी आते रहना कोरोनोवायरस संक्रमण का संकेत माना जा सकता है। सूखी खांसी में आमतौर पर गले के पीछे की ओर से अजीब सी आवाज भी आती है। इसके साथ ही आपको गला बैठ सकता है और आपकी आवाज काफी कर्कश हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
सांस की तकलीफ को न करें नजरअंदाज
- फोटो : iStock
सर्दी जुकाम के साथ यदि आपको सांस की तकलीफ हो रही है तो यह कोरोनावायरस संक्रमण का एक और पुष्ट संकेत हो सकता है। लगातार सूखी खाँसी आपके श्वसन पथ पर बहुत दबाव डालती है जिसके कारण आपको ऐसी दिक्कत हो सकती है। सामान्य मौसमी सर्दी-जुकाम के वायरस का असर इस तरह का नहीं होता है। अधिकांश लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद भी हफ्तों तक ऐसा अनुभव हो सकता है।
गले में खराश हो सकता है कोविड का संकेत
- फोटो : iStock
गले में खराश
कोरोना वायरस नाक और गले के माध्यम से प्रवेश करता है जिससे आसपास की झिल्लियों में सूजन आ जाता है, इस वजह से गले में खराश हो सकती है। कोविड-19 के मामले में किसी व्यक्ति को गले में खराश के साथ बुखार, सूखी खांसी और थकान जैसे लक्षणों का भी अनुभव हो सकता है, जो सामान्य सर्दी और फ्लू में नहीं होता है।
------------------- नोट: यह लेख एम्स में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के एमडी डॉ. आर्यभट्ट साधु से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।