लोग वैसे तो अपनी सेहत के प्रति पहले से काफी चिंतित थे ही, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इस चिंता को कई गुना बढ़ा दिया। इसके बाद से अब लोग अपने खानपान और अपने रहन-सहन पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, ताकि वो किसी गंभीर बीमारी का शिकार न हो जाए। लेकिन प्रदूषण से भरे इस वातावरण की वजह से हमारे फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में हमें दिल और सांस से जुड़ी कई बीमारियों का शिकार होने का डर है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से आपको अपने फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।