फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Detox Water Side Effect: क्या आप भी पीते हैं डिटॉक्स वाटर? जानें किन लोगों के लिए ये हो सकता है खतरनाक

Tue, 21 Apr 2026 10:44 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Detox Water Side Effect:  अक्सर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग डिटॉक्स वाटर पीना शुरू कर देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए। यहां हम आपस इन्हीं लोगों की बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर - फोटो : AI
Detox Water: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए डिटॉक्स वाटर का चलन तेजी से बढ़ा है। नींबू, खीरा, पुदीना या फलों से तैयार यह पेय न सिर्फ ताजगी देता है, बल्कि इसे शरीर से विषैले तत्व निकालने वाला भी माना जाता है। हालांकि, हर ट्रेंड हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। 

कई लोग बिना अपनी शारीरिक स्थिति को समझे इसका सेवन शुरू कर देते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। खासकर कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में डिटॉक्स वाटर उल्टा असर डाल सकता है और समस्या बढ़ा सकता है।

 इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किन लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए या सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। सही जानकारी के साथ ही आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं और अनावश्यक जोखिम से बच सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर - फोटो : Adobe Stock

1. पेट से जुड़ी समस्या वाले लोग

जिन लोगों को एसिडिटी, गैस की समस्या रहती है, उनके लिए नींबू या अन्य सिट्रस फलों से बना डिटॉक्स वाटर परेशानी बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद एसिड पेट की अंदरूनी परत को और संवेदनशील बना देता है, जिससे जलन, खट्टी डकार और दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। ऐसे लोग सादा पानी या हल्का नारियल पानी लेना ज्यादा बेहतर विकल्प मान सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर - फोटो : Freepil.com
2. किडनी के मरीज

किडनी की दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को डिटॉक्स वाटर पीने से पहले सतर्क रहना चाहिए। कई डिटॉक्स ड्रिंक्स में पोटैशियम या अन्य मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं, जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

4 of 6
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर - फोटो : Adobe Stock Photos
3. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए डिटॉक्स वाटर का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यह शरीर को ठंडा करता है और ब्लड प्रेशर को और नीचे ला सकता है, जिससे चक्कर, कमजोरी या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर
4. एलर्जी से ग्रसित लोग

कुछ लोगों को खीरा, पुदीना, नींबू या अन्य फलों से एलर्जी हो सकती है। ऐसी स्थिति में फूड एलर्जी के लक्षण जैसे खुजली, सूजन, या स्किन रैशेज दिख सकते हैं। इसलिए डिटॉक्स वाटर पीने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीजें आपके शरीर को सूट करती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर - फोटो : Adobe Stock Photo
5. प्रेग्नेंट महिलाएं 

गर्भावस्था के दौरान शरीर ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। इस समय बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह के डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करना सही नहीं माना जाता। कुछ जड़ी-बूटियां या फल हार्मोनल बदलाव को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे मां और बच्चे दोनों पर असर पड़ सकता है। इसलिए सुरक्षित विकल्प अपनाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें