फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरेलूू उपायों से शिशु को मिलेगा खांसी से आराम

Tue, 30 Jun 2020 09:40 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बच्चों की देखभाल - फोटो : Pixabay

छोटो बच्चों को खांसी होना बहुत तकलीफदेह होता है। और माता-पिता के लिए भी ये परेशानी का सबब बन जाता है। सबसे बड़ी परेशानी होती है कि दो साल से छोटे बच्चों को बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाई भी नहीं दी जा सकती है। क्योंकि छोटे बच्चों को बिना डॉक्टर के परामर्श के दवाई देना ठीक नहीं रहता है। लेकिन आप कुछ घरेलूू नुस्खों को खांसी में इस्तेमाल कर सकती हैं जो शिशु को कई नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और खांसी में भी आराम मिलेगा।

विज्ञापन

2 of 7
गर्म पानी - फोटो : Pixabay

सबसे अच्छा रहता है कि छोटे बच्चों को खांसी या सर्दी जुकाम होने पर गर्म पानी की भाप दिलवाई जाए। इससे गले में जमा हुआ बलगम साफ होगा। और शिशु को आराम मिलेगा। बच्चे को गोद में लेकर भाप दिलवाएं।

विज्ञापन

3 of 7
शहद - फोटो : फाइल फोटो

शहद खांसी में बहुत आराम दिलवाता है, एक वर्ष से बड़े बच्चे को खांसी है तो उसे रोजाना एक चम्मच शहद दें। यह खांसी को रोकने में तो मदद करता ही है साथ ही नींद लाने में भी सहायक है। एक साल से कम उम्र के बच्चे को शहद नहीं देना चाहिए। 

4 of 7
बादाम - फोटो : फाइल फोटो

अगर बच्चा सात से आठ महीने का है तो बच्चे को दूध में बादाम भी घिसकर दे सकती हैं। छोटे बच्चे के लिए आधा बादाम बहुत रहता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। और सर्दी जुकाम खांसी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। बच्चे को बादाम देते समय ध्यान रखें कि उसमें छिलका न हो।

विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सबसे ज्यादा सोते समय खांसी की समस्या होती है जिससे शिशु की नींद टूट जाती है जिसके कारण बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। इसलिए सोते समय बच्चे के सर की तरफ मुलायम तकिया लगाएं जिससे बच्चे को तकलीफ भी न हो और उसका सिर भी ऊंचा रहे।

विज्ञापन

6 of 7
अजवाइन - फोटो : फाइल फोटो

तवे पर दो चुटकी अजवाइन, दो तीन लहसुन की कलियां भून लें और इस मिश्रण को ठंडा करके बच्चे के पास रख दें, इसकी खुशबू से बच्चे को सर्दी खांसी में आराम मिलेगा। क्योंकि अजवाइन और लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है तो बच्चे को तरल पदार्थ दें। गुनगुना पानी पिलाएं। सूप बनाकर भी दे सकते है इससे गले की सेंक होती है बलगम साफ होता है जिससे खराश में आराम मिलता है। बच्चे को खांसी की समस्या ज्यादा हो रही है,सांस लेने में तरलीफ है, या सांस लेते समय घरघराहट की आवाज आ रहीं है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बच्चों में निमोनिया बहुत जल्दी होता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें