मौसम बदलते ही हमें कई तरह की बीमारियां घेर लेती है, लेकिन खांसी होना एक आम बात है। हालांकि, कई बार ये खांसी बढ़ते-बढ़ते इतना विकराल रूप धारण कर लेती है, जिससे हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फिर हम कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, पर कई बार ये दवाइयां भी हमारे काम नहीं आ पाती। लेकिन आपको घबराने की जररूत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आपको खांसी में काफी आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में।