कुछ चीजें अगर कच्ची खाई जाएं तो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। कुछ में प्राकृतिक जहर पाया जाता है जबकि कुछ चीजें अगर कच्ची खाई जाएं तो उन्हें पचाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आलू-
कच्चा या अधपका आलू काफी नुकसानदायक होता है। अधपके स्टार्च को पचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पेट में मरोड़ और गैस की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। साथ ही कुछ आलू हरे होते हैं उनसे भी दूरी बनाकर रखें। इसमें सोलानिन होता है जो धीमे जहर की तरह काम करता है।
विज्ञापन
3 of 6
दूध-
दूध को उबाले बिना इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। कच्चे दूध में कई तरह की बीमारियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया जैसे सेलमोनेला, ई.कोलाई पाए जाते हैं। दूध को कच्चा पीने से आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं।
4 of 6
अंडा-
अंडे को कच्चा खाते हैं तो सावधान जाएं। ये सेहत को नुकसान करता है। ऐसी किसी भी चीज को ना खाएं जिसमें कच्चे अंडे का प्रयोग होता हो। साथ ही अधपकी मीट भी नहीं खानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
शहद-
रिसर्च के अनुसार शहद को छत्ते से तोड़कर सीधे नहीं खाना चाहिए कि क्योंकि कुछ छत्तों की शहद में ग्रेयानोटॉक्सिन पाया जाता है जिसके सेवन से शिथिलता और कमजोरी होने का खतरा रहता है। इसलिए पाश्चुराइज्ड यानी शोधित शहद का इस्तेमाल की अच्छा है।
बादाम-
बादाम को बिना छिलका उतारे कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसमें हाइड्रोसाइनाइड पाया जाता है। इसलिए जब भी आपको इसका इस्तेमाल करना हो बादाम को पहले भिगोकर फिर इसका छिलका उतारकर ही खाएं।