फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी हैं मीठे के शौकीन तो त्वचा को हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Sat, 16 Feb 2019 12:06 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pimples - फोटो : social media
खाने के बाद कुछ मीठा नहीं चखा तो खाने का स्वाद कुछ अधूरा सा लगने लगता है। क्या आप भी ऐसे ही उन लोगों में शामिल हैं। अगर हां तो जान लें कभी-कभी मीठा खाना तो सेहत के लिए ठीक है लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो यह आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं ये आपकी सेहत के साथ आपकी स्किन को लिए भी नुकसान पहुंचाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
pimples - फोटो : social media
मीठे के शौकीन लोग जाने अनजाने अपनी सेहत के साथ अपनी स्किन को भी खराब कर लेते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों ज्यादा मीठा खाने से आपकी स्किन को नुकसान होता है।
विज्ञापन

3 of 5
pimples - फोटो : social media
मीठा खाने के तुरंत बाद आपके शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। ऐसा इसलिए भी होता है ताकी शरीर का ब्लड शुगर लेवल स्थिर बना रहे। मीठा खाने के बाद जैसे ही शरीर से इंसुलिन रिलीज होता है। व्यक्ति को स्किन पर जलन महसूस होने लगती है। जिसकी वजह से त्वचा लाल दिखाई देने लगती है। अगर आपको भी स्किन एलर्जी है तो आपको मीठा खाने के बाद दिक्कत महसूस हो सकती है। 

4 of 5
pimples - फोटो : social media
बहुत ज्याद चीनी खाने से आपके शरीर में कील- मुहांसों की समस्या बढ़ जाती है। जब भी आप मीठा खाते हैं तो सबसे पहले स्किन में जलन होने लगती है। फिर वाइट ब्लड सेल्स मुंहासों से लड़ते हैं, जिसकी वजह से शरीर में मुंहासे की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pimples
अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी है तो ज्यादा मीठा खाने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। कई बार त्वचा के लाल होने पर लोगों को लगने लगता है कि उनकी त्वचा सुंदर और ग्लोइंग हो रही है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऐसा आपके शरीर में शुगर लेवल के बढ़ने की वजह से होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें