प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हरी पत्तेदार सब्जियां भी आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है। जब भी हम किसी भी बीमारी से ग्रस्त होते हैं, तो डॉक्टर हरी सब्जियों का सेवन करने की ही सलाह देते हैं। इनमें विटामिन और कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को लाभ दे सकते हैं। हरी सब्जियों में कैलोरी भी कम होती है। साथ ही इनमें कार्बोहाइड्रेट्स भी कम मात्रा में होते हैं, जिसके कारण ये आपके बल्ड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देने में मदद करते हैं। आप मेथी, पालक आदि का सेवन कर सकते हैं।