भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब एक करोड़ चार लाख से अधिक हो गए हैं जबकि एक लाख 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यहां लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। इसके अलावा टीकाकरण भी शुरू होने वाला है, जिसके लिए शुक्रवार को फिर वैक्सीन का ड्राई रन यानी टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से अनुरोध किया कि वो टीके की सुरक्षा और प्रभाव के बारे में अफवाहों को लेकर सतर्क रहें। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं टीकाकरण की प्रक्रिया क्या होगी और उसके रिएक्शन के बारे में...