फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके बाल भी हो रहे हैं सफेद तो वजह कहीं ये 5 चीजें तो नहीं

Sun, 27 Aug 2017 08:25 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
फि
उम्र से पहले बालों में सफेदी की परत लोगों के लिए एक आम समस्या बन गई हैं। इसे ढकने के लिए लोग मेंहदी के अलावा हेयर कलर का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ समय बाद उनके बाल वैसे के वैसे ही दिखने लगते हैं। 

बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते है जिनमें से कुछ वजह आपके खानपान पर भी निर्भर करती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी 5 चीजें है जिन्हें परहेज करना आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
फिटनेस
नॉनवेज से मिलने वाला प्रोटीन
प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है जिसे हम दो तरीकों से ले सकते हैं एक तो सब्जियों से और दूसरा नॉनवेज से। जो लोग प्रोटीन के लिए सिर्फ नॉनवेज पर ही निर्भर होते हैं उनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो बाल सफेद होने का कारण बन सकती हैं।

पढ़ें- चेहरे पर लग जाए हेयरकलर या डाई, तो ऐसे पाएं छुटकारा  
विज्ञापन

3 of 6
फिटनेस
चीनी और नमक
किसी भी चीज की शरीर में अधिकता नुकसान पहुचा सकती हैं। ऐसे ही चीनी और नमक को संतुलन करके ही सेवन करें। इन दोनों की अधिकता शरीर में विटामिन ई की मात्रा को कम करती है जिसका बालों पर खराब असर पड़ता है और बाल सफेद होने लगते हैं।

4 of 6
फिटनेस
अजीनोमोटो का इस्तेमाल करना 
फास्ट फूड में लोग ज्यादातर अजीनोमोटो का इस्तेमाल करते हैं। ये सीधे तौर पर मेटाबोलिज्म पर खराब डालता है जिससे वेट का बढ़ना और सफेद बाल होने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
हेल्दी फूड
आर्टिफीसियल चीजों को खाना
बाजार में कई सारी चीजों को आर्टिफीसियल तरीके से तैयार किया जाता है जो भले ही देखने में आपको अट्रैक्टिव लगे लेकिन उसके ऊपर कलरिंग की गई होती है। ऐसी चीजों के इस्तेमाल से बचना आपके लिए फायदेमंद होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिटनेस
मैदा
मैदे के ज्यादा सेवन से शरीर में मेटिलिक आयरन की मात्रा बढ़ जाती है जो आसानी से पच नहीं पाता है। इसी वजह से बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें