फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये खट्टे फल, जानें इनके अनेक फायदों के बारे में

Tue, 29 Dec 2020 08:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बचपन से आप ये सुनते हुए आ रहे होंगे कि कड़वी चीजों का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन शायद ये बात आपने बेहद ही कम लोगों के मुंह से सुनी होगी कि खट्टी चीजें खाने से भी हमारे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। जिन फलों के अंदर अम्लीय तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं, उन्हें खट्टे फल कहा जाता है और ये हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए अपने खाने में आपको इन चीजों को शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन खट्टे फलों के फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, खट्टे फलों में कई पोषक तत्व जैसे- फाइबर, पोटेशियम, शर्करा, कैल्शियम, फोलेट, नियासिन और थायामिन, विटामिन बी6 समेत कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा ये फल विटामिन-सी के भी अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। इसमें सबसे पहला जो फल है वो है अंगूर। अंगूर के सेवन से कैंसर के सेल्स बढ़ने से रोकने में और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके अलावा ये डायिबिटीज में भी फायदेमंद होते हैं। साथ ही प्रतिरक्षा के स्तर को भी ये बढ़ाते हैं और पाचन में मदद करते हैं। संतरा खाने से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं। संतरे में कई पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। पाचन तंत्र को ठीक तरह से काम करने में संतरा काफी मदद कर सकता है। संतरा विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पोटेशियम, विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन होने की वजह से संतरे को स्वास्थ्य के लिए काफी सही माना जाता है। साथ ही अगर आप नियमित रूप से संतरे का सेवन करते हैं, तो ये गुर्दे की बीमारी से आपको बचाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा नींबू का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। ये वायरलरोधी, जीवाणुरोधी और प्रतिरक्षा बूस्टिंग गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको अपना वजन घटाना हो तो इसमें नींबू आपकी काफी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू में कैल्शियम, साइट्रिक एसिड, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, बायोप्लोनाइड और लिमोनेन मौजूद होते हैं और ये सभी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। नींबू का पानी पीना भी शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है। हालांकि, इन खट्टे फलों का सेवन करते समय हमें इस बात का ध्यान देना चाहिए कि एसिड (खट्टे फलों में पाया जाता है) का ज्यादा सेवन करने से पेट में ऐंठन, दस्त-उल्टी जैसी चीजें भी हो सकती हैं। इसलिए इनका सेवन हिसाब से ही करना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें