फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New year 2020: जीवनशैली में सुधार के लिए इस साल करें ये संकल्प, बीमारी आपसे सदा रहेगी दूर

Wed, 01 Jan 2020 10:06 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
healthy food
नए साल में आप अपने जीवनशैली में सुधार के लिए कुछ चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ताकि आपकी सेहत अच्छी रहे। साल 2020 से आप ध्यान रखें कि आपकी डाइट जितनी अच्छी होगी आप उतना ही कम बीमार होंगे। अनियमित जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान पर ध्यान नहीं देने की वजह से ही हम अक्सर बीमार पड़ते हैं। ऐसे में आप नए साल में संकल्प लें कि आप अपने शरीर को वात, पित्त और कफ दोषों से जरूर बचाएं। दरअसल,  आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर शरीर में इन तीनों दोषों की कमी या अधिकता होती है तो आपको कई तरह की बीमारियां घर लेती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
healthy food
गर्म पानी
आयुर्वेद में गर्म पानी पीने के बहुत से फायदे बताए गए हैं। इसको पीने से शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती हैं। अगर कोई नियमित रुप से हर घंटे गर्म पानी का सेवन करता है तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है और त्वचा चमकदार बनी रहती है।


 
विज्ञापन

3 of 6
काला जीरा - फोटो : pixabay
जीरा 
मसालों में जीरे का इस्तेमाल तो भारतीय थाली में होता ही है। इसके साथ ही आयुर्वेद कहता है कि अगर जीरे को नियम से अपने आहार में शामिल किया जाए तो यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। जीरों के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करने के बहुत सारे फायदे हैं। 

 

4 of 6
अदरक वाली चाय
अदरक
अदरक का प्रयोग भारतीयों के लगभग हर खाने की चीज में किया जाता है। आयुर्वेद बताता है कि अदरक बहुत सारी बीमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे सर्दी-जुकाम में तो इसका प्रयोग किया ही जाता है, इसके साथ ही पीरियड में होने वाली तकलीफों में भी इसको दवा के तौर पर प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
सुबह का नाश्ता
नये साल पर स्वस्थ रहने के लिए आप सुबह का नाश्ता जरूर करें। सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद जरूरी है। सुबह नाश्ता करने से शरीर को ऊर्जा तो मिलती ही है साथ ही में कई बीमारियां भी नहीं होती है। इसलिए सुबह का नाश्ता जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता करने से याददाश्त में सुधार होता है। दरअसल, मस्तिष्क के लिए कार्बोहाइड्रेट जरूरी होता है और ब्रेकफास्ट से हमें यह कार्बोहाइड्रेड मिलता है। इसलिए कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि सुबह नाश्ता करने से तनाव दूर होता है और इंसान के मूड में भी सुधार होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें