फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम जाने में आता है आलस तो घर में ही करें ये डांस हो जाएंगे फिट

Tue, 22 Aug 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपको भी अपनी सुबह की नींद से बहुत प्यार है?  जिम में पैसे देने के बाद भी आप वहां रेगुलर नहीं जा पाते? सुबह-सुबह उठने में आलस आता है तो ये डांस एक्सरसाइज आपकी सभी समस्या का समाधान कर सकती है।

पढ़ें- जॉब करने वाले हो जाएं सतर्क, हो रही है आपको विटामिन डी की कमी
विज्ञापन

2 of 5
क्लासिकल डांस
क्लासिकल डांस राइट पॉश्चर बनाने में आपकी हेल्प करता है। साथ ही आपको हाई लेवल का मेडिटेशन भी देता है और वर्कआउट का सबसे अच्छा तरीका भी है। तो देर किस बात की जिम जाकर पसीने बहाने से अच्छा है आप खुद क्लासिकल सीखें।
विज्ञापन

3 of 5
dance
बैली डांस
अगर आप सोचते हैं कि डांस सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए है तो आप गलत सोच रहे हैं। इस डांस को अगर बहुत ध्यान से करा जाए तो यह आपकी मांसपेशियों को स्वास्थ्य रखने के साथ उन्हें रूप और मजबूती भी देता है। ये एक्सरसाइज आपको ठहराव के साथ बॉडी में संतुलन बनाए रखने में भी मदद करेगी और आपको जिम में पसीने नहीं बहाने होंगे।

4 of 5
जुम्बा रखेगा आपके मूड को कूल
कैलोरी को दूर करने के लिए जुम्बा से अच्छा कोई डांस नहीं हो सकता। ज़ुम्बा न सिर्फ शरीर को आकार देता है बल्कि काफी भारी मात्रा में कैलोरी भी नष्ट करता है। तरह-तरह के डांस, स्क्वॉट और शरीर को घुमाव देने से अच्छा है कि आप घर पर ज़ुम्बा करने का प्रयास करें। इससे न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि मूड भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dance
हिप हॉप डांस रखता है फिट
इस डांस के लिए बहुत ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत होती है। चूंकि इस डांस में ज्यादा एनर्जी लगती है इसलिए डाइट का विशेष ध्यान रखें। अच्छे म्यूजिक के साथ अलग-अलग मूवमेंट हिप हॉप को मस्त बनाता है साथ ही आपकी बॉडी को भी फिट रखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें