प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, रोजाना दही खाने से हमें पेट से जुड़ी समस्याएं नही होती और हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है। दही हमें तरोताजा रखने में भी मदद करती है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन- बी6 व विटामिन- बी12 और राइबोफ्लेविन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही नहीं, दही बालों, ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों को कई तरीकों से फायदा देने के लिए जानी जाती है। जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं, उनके लिए दही काफी फायदेमंद मानी जाती है।