फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हेल्दी चीजों के सेवन से भी किडनी हो सकती है खराब, किडनी की समस्या में भूलकर भी न करें सेवन

Thu, 14 Jan 2021 05:11 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कम से कम नमक, फॉसफोरस और पोटेशियम को शामिल करें - फोटो : Pixabay

कई सारी बीमारियों में लोगोंं को यह तो पता होता है कि उन्हें स्वस्थ रहने के लिए किस चीज का सेवन करना होगा लेकिन उन्हें इस बात की खबर बिल्कुल नहीं होती है कि किस चीज का सेवन उन्हें नहीं करना है क्योंकि कई बार हम उन चीजों का सेवन करते चले जाते हैं जो कि निरंतर हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रही होती है। किडनी की समस्या में जरूरी है कि आप अपने आहार में कम से कम नमक, फॉसफोरस और पोटेशियम को शामिल करें। यदि इनकी मात्रा बढ़ी तो उसका असर आपको अपने स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से आपके शरीर को पहुंच सकता है नुकसान।

 

विज्ञापन

2 of 5
केले में कम से कम 422 मिग्रा पोटेशियम पाया जाता है - फोटो : Pixabay

केला
केले में बहुत अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। एक केले में कम से कम 422 मिग्रा पोटेशियम पाया जाता है। जब आपको अपनी डाइट में कम से कम पोटेशियम को शामिल करना है तो ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप केले को अपनी दिनचर्या से सबसे पहले अलग कर दें। अनार और नारियल पानी में भी अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, ऐसे में जरूरी है कि किडनी की समस्या में आप ऐसी चीजों का कम से कम सेवन करें। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
एक कप पालक में लगभग 290 मिग्रा पोटेशियम पाया जाता है - फोटो : Pixabay

पालक
किडनी से जुड़ी बीमारी में चिकित्सक स्वयं पालक खाने से मना करते हैं। केले की तरह पालक में भी भारी मात्रा में पालक पाया जाता है। एक कप पालक में लगभग 290 मिग्रा पोटेशियम पाया जाता है। पालक की ही तरह अन्य पत्तेदार सब्जियों में भी ओक्सेलेट्स पाए जाते हैं जिनसे कि पथरी होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। पालक को पकाकर खाने के बाद भी उसमें कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, पोटेशियम तब भी उसमें अच्छी मात्रा में रहता है। 

4 of 5
संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : Pixabay

संतरा
किडनी की समस्या से जूझ रहे मरीजों को संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे के अलावा अन्य खट्टे फलों में भी भारी मात्रा में पोटेशियम होता है। संतरे का रस पीने पर तो नुकसान का प्रतिशत और भी बढ़ जाता है इसलिए बहुत जरूरी है कि यदि आप जानते हैं कि आपको किडनी की समस्या है तो संतरे के रस को अन्य किसी फल के रस से बदल डालें नहीं तो आपके शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम ही नहीं होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक का सेवन किडनी के मरीजों के लिए ठीक नहीं होता है - फोटो : file photo
अचार
किडनी का कोई भी मर्ज होने पर सबसे पहले अचार को त्याग दें। अचार को बनाने की जो प्रक्रिया होती है, उसमें नमक का बहुत अधिक प्रयोग होता है। ज्यादा नमक का सेवन किडनी के मरीजों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। एक चम्मच अचार में 300 ग्राम तक सोडियम पाया जाता है ,जो कि आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है इसलिए जल्द से जल्द अचार को अपनी डाइट से अलग कर दीजिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें