फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या इन कारणों से बढ़ती है पेट के आसपास की चर्बी

Wed, 07 Aug 2019 08:15 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मोटापे से तो आजकल बहुत से लोग परेशान है। लेकिन कुछ लोगों की समस्या उनका बढ़ा हुआ पेट होता है। यह देखने में जितना खराब लगता है, उतना ही इसकी वजह से बीमारियों का खतरा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ हद तक पेट के आसपास चर्बी होना जरूरी है। क्योंकि ये कमर की हड्डियों की रक्षा के लिए जरूरी है। मगर अधिक चर्बी से भयानक बीमारियों का खतरा रहता है। तो आइए जाने वो कौन सी आदतें हैं जो इसके लिए जिम्मेदार है।  
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
आनुवांशिक
कुछ लोगों के पेट पर जमी चर्बी की वजह उनके अभिभावक होते हैं। अगर उनके परिवार में माता या पिता में से किसी एक को भी मोटापे की समस्या होती है तो फिर उनके इस समस्या को घेरने की आशंका ज्यादा होती है।
 
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : file photo
पाचन तंत्र का कमजोर होना
अगर किसी का पाचन तंत्र कमजोर है तो भी उसका पेट मोटा नजर आता है और उसके पेट पर चर्बी जमा होने लगती है। पाचन तंत्र के कमजोर होने से शरीर में बहुत सी बीमारियां घेर लेती हैं जैसे थायरॉयड, डायबिटीज।
 
 

4 of 7
हार्मोन में बदलाव
महिलाओं में चालीस साल की अवस्था के बाद बहुत तेजी से वजन बढ़ता है। इसकी वजह मेनोपॉज होता है जिसमें उनके शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा घटने लगती है और एंड्रोजन की मात्रा बढ़ने लगती है। जिससे कमर और पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है।
 
 
विज्ञापन

5 of 7
जरूरत से ज्यादा खाना
बहुत लोग दिन भर खाली बैठे बैठे या फिर काम के तनाव में भी जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। जिसकी वजह से पेट पर चर्बी चढ़ना लाजिमी है।
 
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : file photo
दिन भर बैठे रहना
आजकल लोगों की आदत होती है कि दिन भर बैठे रहते हैं। मोबाईल, टीवी से चलाते रहते हैं। जिसके परिणामस्वरूप शारीरिक गतिविधियां बहुत कम हो गई हैं। पेट पर चढ़ रही चर्बी की ये भी एक मुख्य वजह बन गई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : file photo
तनाव ग्रस्त रहना
अगर इंसान बहुत ज्यादा तनाव में है तो भी पेट के आसपास मोटापा बढ़ने लगता है। इसका कारण है कार्टिसोल। जब इंसान तनाव में होता है तो कार्टिसोल का स्तर बढ़ जाता हैं। कार्टिसोल शरीर में वसा का स्तर बढ़ाता है, जिसकी वजह से कमर और पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें