नींद की कमी
बदलते लाइफस्टाइल के साथ लोगों में काफी कुछ बदलाव आया है, जैसे कि कम सोना। बढ़ते तनाव के कारण लोग पूरी नींद नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण आंखों के नीचे कालापन आता है। सेंट जोजफ अस्पताल के डॉक्टर कास्कियारी के अनुसार नींद पूरी ना होने से जीवनकाल भी कम होता है। उनके मुताबिक कम सोने से दिमाग थका हुआ रहता है और वजन भी बढ़ता है।