साबुत अनाज और बाजरा
साबुत अनाज और बाजरे में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेड, फाइबर और प्रोटीन होता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें रिफाइंड अनाज से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। साबुत अनाज में फाइबर, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, मिनरल्स और विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होती है। यह पेट के कैंसर, पाचन रोगों, डाइबिटीज, हार्ट डिज़ीज और मोटापे के रोग में फायदेमंद होता है। यह आसानी से पचता है। बाजरे में विटामिन B, B6, फोलिक एसिड, लौहा, कैल्शियम, पोटेशियम और जिंक की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को पोषण देता है।