फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इस परिस्थिति में घरों के मुकाबले बाहर कम है संक्रमण का खतरा, शोध में दावा

Mon, 06 Jul 2020 12:14 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus Infection - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। मास्क का इस्तेमाल करना, भीड़-भाड़ वाली जगह से बचना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना... ये कुछ ऐसे जरूरी निर्देश हैं, तो कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां और सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। देश में केरल सरकार ने तो अगले एक साल के लिए कोरोना संबंधित निर्देशों का पालन करना जरूरी कर दिया है। इस बीच एक हालिया शोध में यह बात कही जा रही है कि कुछ परिस्थितियों में घरों के मुकाबले बाहर कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • एक हालिया शोध में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि घरों में पार्टी का आयोजन करने की जगह बाहर आयोजन करना ज्यादा अच्छा है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है। शोधकर्ताओं ने जापान में ऐसे करीब 100 मामलों का अध्ययन किया है, जिसमें पाया कि कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बाहर के मुकाबले घर में 20 फीसदी तक ज्यादा है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित होने का जोखिम घर के अंदर की तुलना में घर के बाहर कम है। शोधकर्ताओं की सलाह है कि यदि आप दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो पार्टी का आयोजन घर से बाहर करना चाहिए। मैसाचुसेट्स की डार्टमाउथ यूनिवर्सिटी के प्रतिरक्षा विज्ञानी के मुताबिक, निश्चित रूप से घर के बाहर पार्टी करना सुरक्षित है, लेकिन यह पार्टी के आयोजन के तरीकों पर भी निर्भर करता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • जापान की लीसेस्टर यूनिवर्सिटी के एक विषाणुविज्ञानी डॉ. जूलियन डब्ल्यू तांग ने कहा ने कहा कि बाहर समारोह का आयोजन करने से संक्रमित होने का खतरा कम होता है, क्योंकि सूरज की रोशनी में वायरस संक्रमण का कम खतरा होगा और बाहर की हवा वायरल बूंदों को फैलाती है। खुला स्थान वायरस को सकेंद्रित मात्रा में निर्माण करने से रोकता है। वहीं, दूसरी ओर जब संक्रमित लोग लंबे समय तक एक ही सीमित स्थान पर सांस छोड़ेंगे तो संंक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हाल ही में बिहार में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें दूल्हे के संक्रमित होने के कारण शादी के अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। वहीं, वर और वधु, दोनों पक्षों से कई लोग संक्रमित पाए गए थे। खबरों के मुताबिक, इस समारोह में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • फिलहाल कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट भी बढ़ी है यानी कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर में इसकी वैक्सीन तैयार करने में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। भारत में आईसीएमआर और भारत बायोटेक 15 अगस्त तक वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें