फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी मेज छोड़ जमीन पर बैठ कर खाएं खाना, स्वास्थ्य को होते हैं कई फायदे

Sat, 17 Aug 2019 09:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
भारत की बहुत सी प्राचीन परंपराएं हैं जिनका पालन करने से स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। और इन परंपराओँ को विज्ञान ने भी सही ठहराया है। आज हम बात कर रहें हैं जमीन पर बैठ कर खाना खाने की। पाश्चात्य सभ्यता को अपनाने के चक्कर में हम लोग कुर्सी पर या बिस्तर पर बैठ कर खाने लगे हैं। लेकिन एक बार फिर विज्ञान ने यह माना है कि जमीन पर बैठ कर भोजन करना बहुत फायदेमंद है। आइए जाने किस तरह से जमीन पर बैठ कर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद
भारतीय परंपरानुसार के अनुसार जमीन पर बैठ कर खाना खाने से एक तरह का योगासन होता है जिसे सुखासन कहते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
वजन को करता है नियंत्रित
जमीन पर बैठ कर खाने से शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। अर्ध पद्मासन का ये तरीका भोजन को धीरे-धीरे खाने और पचाने में मदद करता है। इस योग से वसा नियंत्रित रहता है और मोटापा नहीं बढ़ता है।
 

4 of 6
- फोटो : pixa
रक्तचाप में कमी
जमीन पर बैठ कर खाने से कमर की हड्डी के निचले भाग पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से शरीर को आराम पहुंचता है और सांस थोड़ी मध्यम पड़ जाती है जिससे रक्तचाप सामान्य हो जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
पाचन क्रिया में सुधार
जमीन पर बैठकर खाना खाने से पाचन क्रिया सही रहती है क्योंकि जब आप जमीन पर बैठ कर खाते हैं तो आगे पीछे होने की क्रिया से पेट की मांसपेशियों कार्य करती हैं और पाचन क्रिया पर असर पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
दिल की मजबूती
योग की मुद्रा में बैठ कर खाना खाने से रक्त का प्रवाह सही  होता है। पाचन की प्रक्रिया में खून के प्रवाह का अहम योगदान होता है। भोजन अगर जल्दी पच जाएगा तो ह्रदय को भी कम मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें