फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूली ही नहीं इसके पत्ते भी होते हैं फायदेमंद, सेवन से मिल सकते हैं कई लाभ

Thu, 07 Jan 2021 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa bay
सर्दी का मौसम आते ही हमारे खानपान में काफी बदलाव आ जाता है। जहां हम गर्मियों में गर्म खाने से बचते थे, तो वहीं सर्दियों में हम गर्म खाने का सेवन करते हैं। इसके अलावा एक और चीज ऐसी है जिसका सेवन इस मौसम में काफी किया जाता है, और वो है मूली। मूली के सेवन से सर्दी-जुकाम नहीं होता है। साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने में भी मूली काफी मदद करती है। लेकिन क्या आप जानत हैं कि मूली के पत्तों के भी कई फायदे होते हैं, जिन्हें हम अक्सर फेंक देते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, मूली के पत्तों में मूली से भी ज्यादा पोषण पाया जाता है। इन पत्तों में विटामिन- ए, बी व सी के अलावा फास्फोरस, आयरन, क्लोरीन, सोडियम और मैग्नीशियम के अलावा भी कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं और ये सभी पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये मूत्र विकारों में भी बेहद लाभकारी होते हैं। मूल्ली के पत्तों की आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं, इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मूली के पत्तों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है, जिससे थकान महसूस नहीं होती। अगर बवासीर के रोगी मूली के पत्तों का सेवन करते हैं तो ये उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यही नहीं, अगर ये रोगी इसका सेवन रोजाना करते हैं, तो उनकी ये समस्या भी खत्म हो सकती है। मूली के पत्तों में फास्फोरस और आयरन की काफी मात्रा पाई जाती है, इसलिए ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मूली के पत्ते मधुमेह को भी नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। मूली के पत्तों में मौजूद गुण रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर इन पत्तों का साग बनाकर सेवन किया जाए, तो इसका फायदा मिल सकता है। मूली के पत्ते लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि इनमें सोडियम होता है और ये शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है। इसलिए मूली के पत्तों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पीलिया की समस्या में अगर राहत पानी है, तो इसमें आपकी मदद मूली के पत्ते कर सकते हैं। आपको करना ये है कि मूली के पत्तों को पहले क्रश कर लें और पिर एक पतले कपड़े की मदद से इसका अर्क निकालें। इसके बाद इस रस का आधा लीटर रोजाना दस दिनों तक सेवन करें। ऐसा करने से आपका पीलिया ठीक हो सकता है। यही नहीं, इसके सेवन से आपके झड़ते बालों पर भी विराम लग सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें