फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World TB Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम, इतिहास और महत्व

Tue, 24 Mar 2026 08:55 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World TB Day 2026: हर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का क्या महत्व है और इसका इतिहास क्या है.... आइए इस लेख में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? - फोटो : अमर उजाला
World TB Day Kab Hai: हर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे में लोगों को जानकारी देने और उपचार व रोकथाम के महत्व को समझाने के लिए समर्पित है।

टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन सही समय पर जागरूकता और इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। इस साल विश्व टीबी दिवस की थीम क्या है और इस दिन को मनाने का उद्देश्य क्या है, आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 5
क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? - फोटो : Adobe Stock
क्या है टीबी?

टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो फेफड़ों को प्रभावित करती है और समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर रूप ले सकती है। यह बीमारी मुख्य रूप से वायुमार्ग के माध्यम से फैलती है। जब कोई व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, तो उसमें मौजूद माइक्रोब हवा में फैल जाते हैं और आसपास के स्वस्थ व्यक्ति उन्हें सांस के जरिए शरीर के अंदर ले लेते हैं, जिससे टीबी फैलने का खतरा रहता है।
 
ऐसे में हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि यदि सावधानी और उपचार समय पर न लिया जाए तो टीबी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। संक्रमण फैलने से बचने के लिए मास्क पहनना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना और समय पर इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है।

 
विज्ञापन

3 of 5
क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? - फोटो : Adobe Stock
क्या है विश्व टीबी दिवस 2026 की थीम?

साल 2026 में विश्व टीबी दिवस की थीम है: “हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं: देशों द्वारा नेतृत्व, लोगों की शक्ति से।” इस थीम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि यदि सरकारें और समाज मिलकर ठोस कदम उठाएं, निवेश करें और सहयोग बनाए रखें, तो टीबी जैसी वैश्विक चुनौती को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

 

4 of 5
क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? - फोटो : Freepik.com
क्यों 24 मार्च को ही मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस?

विश्व टीबी दिवस 24 मार्च को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1882 में रॉबर्ट कोच ने टीबी के कारण यानी कि माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की थी। उनकी इस खोज ने टीबी के निदान और उपचार में एक नई राह खोली। इस खोज के बाद ही 1982 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरकुलोसिस एंड लंग डिजीज ने इस दिन को 24 मार्च को मनाने का एलान किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? - फोटो : Adobe Stock
क्या है इस दिन को मनाने का उद्देश्य?
 
विश्व टीबी दिवस का उद्देश्य केवल टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि इस बीमारी के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को भी प्रोत्साहित करना है। जागरूकता, नेतृत्व, निवेश और सहयोग के माध्यम से टीबी के प्रसार को रोकना और इसे पूरी तरह खत्म करना संभव है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें