फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है तेजपत्ता, जानिए फायदे

Sun, 03 Nov 2019 01:14 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
तेज पत्ता - फोटो : pixabay
तेज पत्ता सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के खजाने के तौर पर भी जाना जाता है। भारतीय खाने में मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाला तेज पत्ता कई तरह की बीमारियों से आपको दूर रखता है। सुगंधित स्वाद वाले तेज पत्ते में आवश्यक पोषक तत्व और खनिज होते हैं। इसमें विटामिन ए और सी होता है। डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई दूसरी घातक बीमारियों में भी तेज पत्ते फायदेमंद होता है। तेज पत्ते के इस्तेमाल से जहां खाने में चार चांद लगते हैं वहीं स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसकी पत्तियां दिखने में यूकेलिप्ट की पत्तियों की तरह होती हैं। औषधीय गुणों से भरपूर तेज पत्ता कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं तेज पत्ता स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है..
विज्ञापन

2 of 11
तेज पत्ता - फोटो : Pixabay
तेज पत्ता खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें विटामिन ए और सी के साथ ही फोलिक ऐसिड भी होता है। अगर आपको पेट संबंधि दिक्कतें हो रही हैं तो तेज पत्ता आपके लिए बेहद फायदेमंद है। आप इसे मसाले के तौर पर इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

3 of 11
तेज पत्ता - फोटो : Pixabay
तेज पत्ता खाने से अवसाद नहीं होता है। तेज पत्ता डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। साल 2016 में जनरल ऑफ बायोकैमिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध में बताया गया था कि जो लोग टाइप 2 डायबिटीज से प्रभावित हैं वो तेज पत्ता खाएं। इससे उनके ग्लूकोज का स्तर कम रहेगा और कोलेस्ट्रोल में भी सुधार होगा।

4 of 11
तेज पत्ता - फोटो : Pixabay
टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को हर रोज तीन ग्राम तक कड़ी पत्ता खाना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। तेज पत्ते में कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, गैगनीज, सेलेनियम और आयरन भी होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं में तेज पत्ता लाभकारी है।
विज्ञापन

5 of 11
acidity - फोटो : file photo
कब्ज और एसिडिटी की समस्या में तेज पत्ता खाएं। आपको राहत मिलेगी। आप कह सकते हैं कि एक मसाले के तौर पर तेज पत्ता आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान है।
विज्ञापन

6 of 11
एसिडिटी - फोटो : getty
पेट में मरोड़े होने से लेकर लंबे वक्त तक कब्ज रहने में भी तेज पत्ता किसी औषधी से कम नहीं है।
विज्ञापन

7 of 11
डायबिटीज
टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीज तेज पत्ता जरूर खाएं। इससे उनका ब्लड शुगर का लेवल सामान्य रहता है। यह भी कहा जाता है कि तेज पत्ते के इस्तेमाल से नींद अच्छी आती है।

8 of 11
नींद
अगर आपको नींद की समस्या हो रही है तो तेज पत्ता आपके लिए फायदेमंद है। आप पानी में पेत पत्ता मिलाकर पी सकते हैं। किडनी में भी यह फायदेमंद होता है।

9 of 11
दांत में दर्द - फोटो : freepick
तेज पत्ता दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता  है। तेज पत्ता एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जिसकी वजह से दांत दर्द में भी यह लाभकारी होता है।

10 of 11
किडनी की बीमारी
किडनी की समस्या में भी तेज पत्ता फायदेमंद होता है। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया है कि कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी तेज पत्ता फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

11 of 11
दर्द - फोटो : pixabay
शरीर में होने वाली सूजन में भी तेज पत्ता फायदेमंद होता है। हालांकि ज्यादा तेज पत्ते का सेवन घातक भी हो सकता है। कई रिपोर्ट्स का कहना है कि अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया गया तो इसमें  मौजूद कॉक्स-टू नामक एंजाइम से सूजन बढ़ भी सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें