चाय, दुनियाभर में सबसे पसंदीदा पेय में से एक है। यह शरीर के लिए फायदेमंद होती है या नुकसानदायक, इसपर लंबे समय से चर्चा होती रही है। कुछ अध्ययन मानते हैं कि संयमित मात्रा में चाय पीना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, हालांकि इसकी अधिकता कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली भी हो सकती है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में चाय पीते हैं तो इसके कारण चिंता, नींद की समस्या और सिरदर्द जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
शोध में पाया गया कि चाय में मौजूद यौगिक, शरीर में कुछ प्रकार के पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित करने वाले हो सकते हैं, इसमें आयरन प्रमुख है। आइए जानते हैं कि रोजाना अधिक मात्रा में चाय पीने के क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।