फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tattoo Risk: टैटू के शौकीन हैं तो हो जाइए सावधान, ये इतना खतरनाक हो सकता है सोचा भी नहीं होगा आपने

Sat, 12 Apr 2025 04:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 स्वीडन में हाल में ही हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने अलर्ट करते हुए कहा है कि टैटू बनवाने और उसे हटाने से लिम्फोमा का खतरा होता है, लिम्फोमा एक तरह का स्किन (त्वचा) कैंसर है। टैटू के कारण होने वाले जोखिमों और कई अन्य कारणों के चलते कई देशों में लोगों का अब टैटू से मोह भंग भी होता जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
टैटू के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com
क्या आप भी स्टाइलिश दिखने के लिए टैटू बनवाने के शौकीन हैं? आपका ये शौक कहीं सेहत के लिए मुश्किलें न बढ़ा दे। कई अध्ययन इस बात को लेकर अलर्ट करते रहे हैं कि टैटू बनवाना और फिर उसे हटवाना दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

स्वीडन में हाल में ही हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने अलर्ट करते हुए कहा है कि टैटू बनवाने और उसे हटाने से लिम्फोमा का खतरा होता है, लिम्फोमा एक तरह का स्किन (त्वचा) कैंसर है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो टैटू बनवाने से कई तरह के जोखिम हो सकते हैं, जिनमें त्वचा में संक्रमण-एलर्जी और निशान पड़ने जैसी दिक्कतें शामिल हैं। कई खबरें ऐसी भी आती रही हैं कि गैर लाइसेंस प्राप्त स्थानों से टैटू बनाने वाले लोगों के घाव लंबे समय तक ठीक नहीं हुए और उन्हें गंभीर संक्रमण तक झेलना पड़ा। 

टैटू के कारण होने वाले जोखिमों और कई अन्य कारणों के चलते कई देशों में लोगों का अब टैटू से मोह भंग भी होता जा रहा है। हालिया अध्ययन की रिपोर्ट इसकी कहानी बयां कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
टैटू से लोगों का हो रहा है मोह भंग - फोटो : Freepik.com
कई देशों में लोगों का टैटू से हो रहा मोहभंग

टैटू बनवा चुके या फिर इसे हटाने के लिए क्लिनिक पहुंच रहे लोगों को लेकर विशेषज्ञों की टीम ने एक अध्ययन किया। प्यू रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, टैटू बनवाने के बाद 25% लोगों को अब पछतावा होता है। लोगों में  'नेचुरल लुक' की चाहत फिर से बढ़ रही है, अमेरिका और यूरोप में बड़ी संख्या में लोग अब टैटू से दूरी बना रहे हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों का मानना है कि टैटू से उनकी त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही है। यही कारण है कि अब लोग टैटू हटवाने के लिए भी नंबर लगा रहे हैं। टैटू हटवाने के कारणों में व्यक्तिगत सोच के अलावा धार्मिक मान्यता और सामाजिक माहौल प्रमुख हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टैटू से होने वाली दिक्कतें - फोटो : freepik
क्या टैटू बनवाने से कैंसर होता है?

शोधकर्ता वर्षों से टैटू और कैंसर के बीच संभावित संबंध को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इसके अभी तक मिलते-जुलते परिणाम ही देखने को मिले हैं।

अधिकतर शोध मानते हैं कि अकेले टैटू बनवाने से त्वचा कैंसर होने की आशंका नहीं होती है, लेकिन टैटू की स्याही में कुछ अवयव हो सकते हैं जिसके कारण जोखिमों के बढ़ने का खतरा रहता है। कुछ टैटू की स्याही में एजो नामक पदार्थ पाया गया था। ऑस्ट्रेलियाई सरकार की साल 2016 की एक रिपोर्ट में पाया गया कि टैटू बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली करीह 83 फीसदी काली स्याही में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) नामक तत्व हो सकते हैं जिन्हें कैंसरकारक माना जाता रहा है।

4 of 5
टैटू के इंक में हो सकते हैं हानिकारक रसायन - फोटो : Freepik.com
टैटू का इंक हो सकता है खतरनाक

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में टैटू इंक के कराण लोगों में संक्रमण होने की कई शिकायतें मिलीं। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें इंक से एलर्जी भी हुई।

शोधकर्ताओं ने बताया टैटू के इंक में दो प्रमुख कंपोनेंट्स होते हैं- पिगमेंट और एक कैरियर सोल्यूशन। इंक के रासायनिक विश्लेषण से पता चला कि कुछ इंक में इथेनॉल जैसे तत्व मौजूद हो सकते हैं जो उत्पाद लेबल पर सूचीबद्ध नहीं किए गए थे। विशेषज्ञ ने कहा कि ये पिगमेंट्स वैसे तो रासायनिक रूप से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन बैक्टीरिया या पराबैंगनी प्रकाश उन्हें नाइट्रोजन-आधारित यौगिक में बदल सकते हैं, जिससे त्वचा में कैंसर का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या कहते हैं विशेषज्ञ? - फोटो : Adobe Stock
तो क्या टैटू नहीं बनवाना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो इसकी कोई बहुत प्रमाणित रिपोर्ट नहीं है कि टैटू बनवाने से कैंसर होता है, पर टैटू के लिए इस्तेमाल होने वाली इंक को खतरनाक माना जाता रहा है। इस गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ही टैटू बनवाने का विचार करें। किसी प्रमाणित सेंटर से ही टैटू बनवाएं। गैर प्रशिक्षित लोगों से टैटू बनवाना समस्याकारक हो सकता है।


---------------
स्रोत और संदर्भ
Does tattoo ink give you cancer


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें