फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल से ऊपर हो गई है उम्र तो इन बीमारियों को कतई न करें नजरअंदाज

Fri, 20 Dec 2019 04:00 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
डॉक्टर - फोटो : pixabay
अगर आपकी उम्र चालीस साल से ऊपर हो गई है तो आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल चालीस पार होते ही आपके शरीर पर कई खतरनाक बीमारियों का प्रहार शुरू हो जाता है। इस उम्र में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और बार-बार बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। चालीस साल से ऊपर होने पर सबसे पहले अपनी हड्डियों का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस उम्र में शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 3
doctor
डॉक्टर एडनिरन का कहना है कि चालीस साल की उम्र होते ही महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने लगती है और हड्डियों में दर्द रहने लगता है। ये ही वजह है कि इस उम्र में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा गठिया होने की संभावना रहती है। महिलाओं को इस उम्र में हाथ-पैरों में सूजन, हड्डियों और कमर में दर्द रहना आम बात हो जाती है। ऐसे में इस उम्र में महिलाओं को डाइट में ऐसे भोजन को शामिल करना चाहिए जिससे उनको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कैल्शियम मिल सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
heart attack - फोटो : social media
पुरुषों की तुलना में चालीस साल पार होते ही महिलाओं को कुछ बीमारियां ज्यादा होने की संभावना रहती है। इनमें स्ट्रोक, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में महिलाओं को इस उम्र में अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। महिलाओं में इस उम्र में योनी में संक्रमण की समस्या भी होती है। ये ही उम्र होती है जब महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा होने का जोखिम भी रहता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें