फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चार संकेत हो सकते हैं कमजोर दिल की निशानी, हो जाएं सावधान

Wed, 02 Jun 2021 04:27 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष
हमारा ह्रदय यदि सही तरीके से काम नहीं करता है तो इसका प्रभाव हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है क्योंकि ह्रदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। बढ़ती उम्र और उलझी हुई दिनचर्या के कारण कई बार ह्रदय ठीक से अपना काम नहीं कर पाता है लेकिन ये कोई ऐसी बात नहीं है कि जिसे हल्के में लिया जाए या नजरअंदाज कर दिया जाए। यदि ह्रदय ठीक से काम नहीं करता है तो वो बार-बार शरीर को संकेत देता है लेकिन बहुत से लोग इन लक्षणों को समझ ही नहीं पाते हैं या समझने में बहुत देर कर देते हैं जिसके परिणामस्वरूप आगे चलकर उन्हें परेशान होना पड़ जाता है। यदि सही समय पर इन संकेतों को समझकर यदि उपचार करा लिया जाए तो ह्रदय की कोई बड़ी बीमारी नहीं खड़ी होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। 





 

विज्ञापन

2 of 5
सिर में कुछ तो भी महसूस होना अच्छा संकेत नहीं है। - फोटो : Social media

बार-बार चक्कर आना
यदि आपको बार- बार चक्कर आ रहे हैं या बैठने पर ठीक लगने और उठकर थोड़ा दूर चलने पर ही चक्कर आने लगते हैं तो ये ठीक नहीं है, ऐसी स्थिति में समय पर चिकित्सक को दिखाएं। कई बार हार्ट में ब्लोकेज या वॉल्व से संबंधित कोई समस्या होती है तो भी ऐसा होने लगता है। खड़े होने पर चक्कर आने के साथ ही सिर में कुछ तो भी महसूस होना अच्छा संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको बिना लापरवाही किए चिकित्सक को दिखा देना चाहिए। 

विज्ञापन

3 of 5
यह अस्वस्थ हार्ट की निशानी है - फोटो : social media

थकान महसूस होना
थकान महसूस होना बहुत ही सामान्य है। यह किसी भी व्यक्ति को महसूस हो सकती है। गर्मी के मौसम में तो अक्सर शरीर से पसीने के रूप में पानी के निकल जाने से बहुत थकान हो जाती है लेकिन यदि हमेशा ही आपके शरीर में थकान या एक प्रकार का आलस्य महसूस होता हो, तब इसके प्रति लापरवाही न दिखाएं क्योंकि यह अस्वस्थ हार्ट की निशानी है इसलिए अपने दिल का विशेष ख्याल रखें। 

4 of 5
ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए  बहुत नुकसानदायक है - फोटो : iStock

सांस लेने में तकलीफ 
यदि आपको थोड़ी ही सीढ़ी चढ़ने के बाद, कुछ दूर तक चल लेने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, सांस बैठ जाती है तो यह अच्छी बात नहीं है। सिगरेट और शराब की यदि आपको आदत है तो सबसे पहले उसे छोड़ें क्योंकि ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए  बहुत नुकसानदायक है। जो लोग लंबे समय तक इनका सेवन करते हैं कि वे हार्ट की गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं, विशेषकर श्वास संबंधी समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बताएं - फोटो : social media

सीने में दर्द
सीने में होने वाले दर्द या जलन को कई बार लोग ये छोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं कि गैस के कारण ये समस्याएं हो रही हैं। जरूरी नहीं है कि सीने में दर्द का होना इसी बात का संकेत है कि हार्टअटैक आ सकता है, यह ह्रदय से जुड़ी अन्य बीमारियों का भी संकेत हो सकता है इसलिए इसे नजरअंदाज न करें। यदि बार-बार ऐसा कुछ होता है तब तो इसके प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बताएं। 
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें