Thyroid Symptoms Throat Swelling: थायराइड आज के समय में एक आम लेकिन बेहद गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। यह गर्दन के निचले हिस्से में स्थित एक छोटी, तितली के आकार की ग्रंथि है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और हृदय गति को नियंत्रित करने वाले महत्वपूर्ण हार्मोन बनाती है। अक्सर लोग गले में होने वाली हल्की सूजन या भारीपन को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह थायराइड का शुरुआती संकेत हो सकता है।
जब यह ग्रंथि बहुत अधिक या बहुत कम हार्मोन का उत्पादन करने लगती है, तो शरीर के कई अंगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जब थायराइड ग्रंथि अधिक हार्मोन का उत्पादन करती है तो हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं और जब यह ग्रंथि जरूरत से कम हार्मोन का उत्पादन करती है तो उसे हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं। समय पर पहचान और सही उपचार के अभाव में थायराइड की समस्या शरीर के आंतरिक साइकिल को पूरी तरह बिगाड़ सकती है, जिससे दिल की बीमारी और प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।